भारत का ऑस्कर चेहरा कौन? आज उठेगा राज से पर्दा
आज का दिन भारतीय सिनेमा के लिए बेहद खास है। दरअसल फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया आज यह घोषणा करने वाली है कि 99वें एकेडमी अवार्ड्स में 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी में भारत की ओर से कौन सी फिल्म भेजी जाएगी।
इसका ऐलान आज दोपहर 2:30 बजे मुंबई में होगा। आपको बता दें कि पिछली बार साल 2025 में जब 'होमबाउंड' को चुना गया था, तब 24 अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों पर विचार किया गया था।
पिछले साल 'होमबाउंड' की हुई थी भारत में एंट्री
पिछले साल भारत की तरफ से 'होमबाउंड' को ऑस्कर के लिए भेजा गया था। यह एक सामाजिक ड्रामा फिल्म थी, जिसे साल 2025 में चुना गया था।
'होमबाउंड' कान और टोरंटो जैसे बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में भी दिखाई जा चुकी थी, लेकिन यह ऑस्कर की लंबी सूची में शामिल नहीं हो पाई।
आगे की बात करें तो, अपने कैलेंडर में यह तारीख नोट कर लीजिए। यह 99वें एकेडमी अवार्ड्स 14 मार्च, 2027 को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किए जाएंगे।