LOADING...
'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' की OTT रिलीज जारी, जानिए कब-कहां फैलेगा डर का साया
'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' OTT पर देगी दस्तक

'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' की OTT रिलीज जारी, जानिए कब-कहां फैलेगा डर का साया

Feb 05, 2026
03:41 pm

क्या है खबर?

हॉलीवुड अभिनेता पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा की हॉरर फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसकी OTT रिलीज तारीख का खुलासा कर दिया गया है। जिन लोगों ने सिनेमाघरों में इस फिल्म को नहीं देखा था, वह वीकेंड पर घर बैठकर डर का मजा ले सकते हैं। बता दें, यह लोकप्रिय फ्रैंचाइजी 'द कॉन्ज्यूरिंग' की चौथी और 'द कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स' की 9वीं किस्त है।

OTT

इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी फिल्म

माइकल चावेस द्वारा निर्देशित 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' को एड और लॉरेन वॉरेन की भूमिका में पैट्रिक और वेरा की आखिरी फिल्म बताया गया है। इस फ्रैंचाइजी में दोनों पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर के किरदार में हैं। यह 13 फरवरी को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी जिसका आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। फिल्म की कमाई देखें, तो इसने दुनियाभर में लगभग 4,389 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि भारत में इसने पहले हफ्ते में करीब 67.19 करोड़ कमाए थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए आधिकारिक पोस्ट

Advertisement