Loading...
टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में नाना पाटेकर की 'द कन्फेशन ऑफ मैरी' का होगा प्रीमियर
TIFF 2026 में छाने के लिए तैयार नाना पाटेकर की फिल्म

टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में नाना पाटेकर की 'द कन्फेशन ऑफ मैरी' का होगा प्रीमियर

Sep 04, 2026
02:41 pm

क्या है खबर?

प्रतिष्ठित टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (TIFF 2026) में नाना पाटेकर की फिल्म 'द कन्फेशन ऑफ मैरी' भारतीय सिनेमा का मान बढ़ाने के लिए तैयार है। इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता अनंत नारायण महादेवन ने किया है, जबकि सुभाष काले और नरेंद्र हीरावत ने मिलकर कैमरा टेक फिल्म्स प्रोडक्शन और एनएच स्टूडियोज के बैनर तले निर्माण किया है। जाने-माने लेखक सीपी सुरेंद्रन ने पटकथा लिखी है और संगीत अमर मोहिल ने द्वारा दिया गया है।

कहानी और कास्ट

केरलम के कुख्यात हत्याकांड पर आधारित है फिल्म

'द कन्फेशन ऑफ मैरी' भारत के सबसे भयानक वास्तविक न्यायिक रहस्यों में से एक, केरलम के कुख्यात 1966 मदाथारुवी हत्याकांड पर आधारित है।

यह फिल्म जून, 1966 में एक 43 वर्षीय विधवा और 5 बच्चों की मां मरियाक्कुट्टी की सनसनीखेज हत्या की जांच करती है, जिसका शव केरलम के रानी में मदाथारुवी नदी के किनारे मिला था।

नाना के मुख्य किरदार वाली इस फिल्म में आशीष विद्यार्थी, आदिल हुसैन, गौतम रोडे, जॉय सेनगुप्ता और पंखुड़ी अवस्थी समेत कई कलाकार हैं।

तारीख

वर्ल्ड प्रीमियर के बाद रिलीज तारीख का होगा ऐलान

'द कन्फेशन ऑफ मैरी' का पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें नाना को एक पादरी के किरदार में दिखाया गया है। हाथ में एक माला थामे, कुर्सी पर बैठकर वह गंभीर रूप में नजर आ रहे हैं।

यह फिल्म आस्था, दबाव और सत्य की जीत पर आधारित एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।

टोरेंटो महाेत्सव में प्रीमियर होने के बाद, इसकी रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान किए जाने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

ADVERTISEMENT