CJP के सौरभ दास ने की रुचिका सिंह पर दर्ज हुई FIR की निंदा, जानिए क्या बोले?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने पुलिस पर अपनी नाराजगी जताई है। पार्टी ने पुलिस को तब घेरा, जब 23 साल की रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
रुचिका पर आरोप है कि उसने एक छात्र विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री मोदी के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।
उसके भाषण का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने इसे 'आपराधिक मशीनरी का गलत इस्तेमाल' करार दिया है।
सौरभ ने सरकार को दिया करारा जवाब
सौरभ ने आगे कहा कि लोकसभा के आधे सांसदों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया, 'पुलिस अपनी ऊर्जा उन पर लगा सकती है, किसी 25 साल के युवा पर नहीं, युवाओं का उत्पीड़न तुरंत बंद होना चाहिए।'
CJP ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर रुचिका के खिलाफ आरोप वापस नहीं लिए गए, तो वे फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।
इसी दौरान, हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने प्रधानमंत्री की आलोचना करने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की हैं।
इन FIR में मेटा इंडिया के हेड को भी सह-आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है।