मराठी शो 'करभारी लयभारी' के इन सितारों ने रचाई शादी, सेट पर हुई दोस्ती ऐसे बदली प्यार में
मराठी टीवी के पॉपुलर शो 'करभारी लयभारी' के कलाकार अनुष्का सरकटे और निखिल चव्हाण मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनके इस खास दिन पर परिवार, करीबी दोस्त और मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे एक साथ नजर आए।
आपको बता दें कि इनकी प्रेम कहानी 5 साल पहले सेट पर ही शुरू हुई थी।
अनुष्का बोलीं, पहले दोस्ती हुई फिर प्यार
शादी के जश्न की शुरुआत शानदार हल्दी सेरेमनी से हुई, जिसके बाद संगीत की महफिल सजी। डीजे क्रेटेक्स ने अपने मराठी हाउस म्यूजिक से सभी मेहमानों को खूब नचाया।
इस मौके पर अभिनेता सिद्धार्थ जाधव, किरण गायकवाड़ और अक्षय वाघमारे जैसे कई सेलेब्रिटीज भी मौजूद थे। अनुष्का ने बताया कि उनका रिश्ता रोमांस से पहले दोस्ती से पनपा था।
उन्होंने कहा, 'हम पहले दोस्त हैं और एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं।' अनुष्का ने यह भी बताया कि जब वे सिर्फ दोस्त थे, तब भी निखिल उनके पापा से बातें करते रहते थे।