LOADING...
थलापति विजय की कितनी है संपत्ति? उनके आलीशान साम्राज्य पर डालिए एक नजर
थलापति विजय करोड़ों रुपये की संपत्ति के हैं मालिक

थलापति विजय की कितनी है संपत्ति? उनके आलीशान साम्राज्य पर डालिए एक नजर

May 04, 2026
05:59 pm

क्या है खबर?

थलापति विजय ने अपने 3 दशक के फिल्मी करियर में काफी नाम और शोहरत हासिल की है। राजनीति में उनके कदम रखने और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद, उनकी संपत्ति पर एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। 2026 में चुनावों के लिए दाखिल हलफनामे के अनुसार, विजय ने अपनी 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है। चलिए एक नजर डालते हैं उनके आलीशान साम्राज्य पर।

संपत्ति

600 करोड़ रुपये से ज्यादा के मालिक हैं थलापति

PTI के मुताबिक, थलापति ने अपने चुनावी हलफनामे में करीब 603.20 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। इस संपत्ति में एक बड़ा हिस्सा उनकी 'चल संपत्ति' से आता है, जिसकी कीमत 404.58 करोड़ रुपये है। इसमें 213 करोड़ रुपये से ज्यादा की बैंक जमा राशि, सोना-चांदी, कई निवेश और अन्य वित्तीय संपत्तियां शामिल हैं। उनके पास लगभग 198.62 करोड़ रुपये की 'अचल संपत्ति' है, जिसमें कोडाइकनाल में कृषि भूमि और चेन्नई में स्थित आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं।

आलीशान घर

आलीशान घर और गाड़ियाें के मालिक हैं अभिनेता

विजय महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके गैराज में BMW 530, टोयोटा लेक्सस, टोयोटा वेलफ़ायर और BMW i7 जैसी आलीशान गाड़ियां मौजूद हैं, जिनकी कुल कीमत करोड़ों रुपये है। हलफनामे में यह भी बताया गया कि तमिलनाडु स्थित नीलंकराई में समुद्र के सामने उनका बंगला स्थित है। कई अन्य महंगी संपत्तियां भी उनके नाम पर हैं। उनकी कमाई का ज्यादातर हिस्सा फिल्मों से आता है। रिपोर्ट के अनुसार, वह हर फिल्म के लिए 100 करोड़ से ज्यादा फीस लेते हैं।

Advertisement