रजनीकांत की 'थलाइवर 173' में शामिल हुए बेसिल जोसेफ? निभा सकते हैं ये किरदार
क्या है खबर?
सुपरस्टार रजनीकांत अपनी लगातार आने वाली फिल्मों के जरिए लोगों का भरपूर ध्यान खींच रहे हैं। एक तरफ उनकी 'जेलर 2' 2026 के मध्य में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं दूसरी ओर कमल हासन के साथ उनकी अगली फिल्म 'थलाइवर 174' का अधिकारिक ऐलान हो चुका है। इस बीच, उनकी एक और फिल्म जिसका अस्थायी नाम 'थलाइवर 173' है, उससे जुड़ा एक नया अपडेट आया है जिसके अनुसार अभिनेता बेसिल जोसेफ इससे जुड़ सकते हैं।
किरदार
रजनीकांत के बेटे का निभा सकते हैं किरदार
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सिबी चक्रवर्ती के निर्देशन में बन रही 'थलाइवर 173' की शूटिंग अप्रैल, 2026 से शुरू हो जाएगी जिसकी पुष्टि खुद रजनीकांत ने की थी। ऐसी चर्चा है कि मलयालम अभिनेता जोसेफ इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। उन्हें सुपरस्टार के बेटे का किरदार निभाने के लिए चुना जा रहा है। इसके अलावा, प्रियंका अरुल मोहन को एक महत्वपूर्ण किरदार में लेने की बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिल्म
2027 को फिल्म को रिलीज किए जाने की योजना
'थलाइवर 173' का सह-निर्माण राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल (RKFI) के बैनर तले किया जा रहा है, जो अभिनेता कमल का प्रोडक्शन हाउस है। खबरों के मुताबिक, इसे पोंगल, 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में उतारा जा सकता है। निर्देशन की जिम्मेदारी पहले सुंदर सी को दी गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए थे। फिलहाल सुपरस्टार 'जेलर 2' की तैयारियों में जुटे हैं जिसमें SJ सूर्या, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी अहम किरदारों में हैं।