Loading...
संजय मिश्रा की फिल्म 'तेरा साईं' की रिलीज तारीख का ऐलान, जानिए कब देगी दस्तक
'तेरा साईं' की रिलीज तारीख आई

संजय मिश्रा की फिल्म 'तेरा साईं' की रिलीज तारीख का ऐलान, जानिए कब देगी दस्तक

Sep 07, 2026
01:59 pm

क्या है खबर?

संजय मिश्रा ने अपने फिल्म करियर में गंभीर से लेकर हास्य भूमिकाओं तक कई किरदार निभाए हैं। पहली बार फैंस उन्हें साईं बाबा के किरदार में देख सकेंगे, क्योंकि उनकी फिल्म 'तेरा साईं' की रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान हो गया है। शैलेश एस सांघवी के S3 फिल्म्स द्वारा निर्मित और पलाश मुच्छल द्वारा निर्देशित, इसमें सयाजी शिंदे, मनोज जोशी, ओंकार दास मानिकपुरी, अविका गौर और रोहन मेहरा भी नजर आएंगे। इस फिल्म को सिनेपोलिस पूरे भारत में वितरित करेगा।

पोस्टर

रिलीज तारीख के साथ फिल्म का पोस्टर भी आया 

निर्माताओं ने 'तेरा साईं' फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसमें संजय को साईं बाबा के अवतार में देखा जा सकता है। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी उनके अनुयायी के तौर पर दिख रहे हैं। एक छोटा बच्चा राेते दिख रहा है।

इसकी कहानी साईं बाबा के जीवन, उनकी शिक्षाओं और उनके चमत्कारों पर आधारित होगी।

यह पैन-इंडिया फिल्म 5 फरवरी, 2027 को हिंदी, मराठी, तमिल और तेलुगु भाषाओं के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

ADVERTISEMENT