LOADING...
तेलुगु अभिनेता भरत कांत का सड़क हादसे में निधन, साथ में सिनेमैटोग्राफर की भी मौत
अभिनेता भरत कांत की सड़क हादसे में मौत

तेलुगु अभिनेता भरत कांत का सड़क हादसे में निधन, साथ में सिनेमैटोग्राफर की भी मौत

May 11, 2026
10:39 am

क्या है खबर?

दक्षिण सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जाने-माने तेलुगु अभिनेता भरत कांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। हैदराबाद में एक भीषड़ सड़क हादसे के चलते उनका निधन हो गया। उनके साथ हादसे के वक्त सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक भी मौजूद थे और मौके पर उनकी भी मौत हो गई। दोनों के निधन की खबर आने से सिनेमा जगत में हड़कंप मच गया है और लोग नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

जांच

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

ANI के अनुसार, आदिबतला पुलिस ने बताया कि हादसा शहर से हटकर आउटर रिंग रोड पर हुआ है। उन्होंने बताया कि आदिबतला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ORR के एग्जिट नंबर 12 के पास अभिनेता की कार और एक ट्रक के बीच भयंकर टक्कर हो गई। इस हादसे में भरत (31) और त्रिलोक (31) की मौत हाे गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया जा चुका है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की गई है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

परिचय

कौन थे अभिनेता भरत कांत

अभिनेता मूल रूप से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के रहने वाले थे। पेश से वह एक अभिनेता, डांसर और कंटेंट क्रिएटर थे। उनके इंस्टाग्राम पर 40,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि यूट्यूब पर 30,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। 2021 में, भरत ने चेन्ना नारायण द्वारा निर्देशित 'ग्रामम' नाम की एक फिल्म से अपना अभिनय करियर शुरू किया था। वहीं 2024 में उन्हें फिल्म 'टेनेंट' में देखा गया था। उनके अचानक निधन से फैंस भी दुखी हैं।

Advertisement