LOADING...
जयम रवि का वीडियो वायरल, रोते-रोते बोले- जब तक तलाक नहीं हो जाता; एक्टिंग नहीं करूंगा
जयम रवि कैमरे के सामने रो पड़े

जयम रवि का वीडियो वायरल, रोते-रोते बोले- जब तक तलाक नहीं हो जाता; एक्टिंग नहीं करूंगा

May 16, 2026
05:58 pm

क्या है खबर?

तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जयम रवि (रवि मोहन) अपनी निजी जिंदगी में चल रहे उतार-चढ़ाव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैमरे के सामने रो पड़े। अपनी पत्नी आरती के साथ चल रहे तलाक के विवाद पर खुलकर बात करते हुए अभिनेता ने एक बेहद चौंकाने वाला ऐलान किया है। जयम ने नम आंखों से कहा कि जब तक आरती के साथ उनका कानूनी रूप से तलाक नहीं हो जाता, वो किसी भी फिल्म में एक्टिंग नहीं करेंगे।

भावुक पल

बच्चों का जिक्र कर कैमरे के सामने रो पड़े जयम 

आध्यात्मिक थेरेपिस्ट और गायिका केनिशा फ्रांसिस स नाम जुड़ने के बाद अब जयम रवि ने साफ कर दिया कि वो तलाक की प्रक्रिया पूरी होने तक एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जयम अपने आंसू नहीं रोक पाए और अपने बच्चों पर बात करते हुए बेहद भावुक हो गए। ये तब हुआ है, जब लगातार हो रही ट्रोलिंग से परेशान होकर केनिशा ने ठीक एक दिन पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया।

चुप्पी

"बस अब बहुत हो चुका"

जयम ने कड़े शब्दों में कहा, "अब बहुत हो चुका। मैं इतने दिनों तक चुप रहा और कुछ भी बोलने से बचता रहा, लेकिन अब वक्त आ गया है। लोग सोचते हैं कि रवि मोहन एक बहुत ही सीधा-साधा इंसान है। मैं अब तक वैसा ही था, लेकिन अब नहीं।" जयम रवि ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में सबसे ज्यादा दर्द उन्हें तब हुआ, जब लोगों ने उनके बेटों के प्रति उनके प्यार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

Advertisement

ऐलान

सीधे इंसान का गुस्सा संभालना मुश्किल होता है- जयम

जयम बोले, "जब किसी सीधे और शांत स्वभाव के इंसान का गुस्सा भड़कता है तो उसे संभालना मुश्किल हो जाता है। लोग मेरे सब्र का 'इम्तिहान' ले रहे हैं।" इस दौरान वो काफी भावुक हो गए और नम आंख से कड़े लहजे में ऐलान किया, "जब तक मेरा तलाक नहीं हो जाता, मैं एक्टिंग नहीं करूंगा। जिस दिन मुझे तलाक मिल जाएगा, मेरी जिंदगी दोबारा सामान्य हो जाएगी और जब भी इंटरनेट पर ये मानसिक प्रताड़ना रुकेगी, मैं वापस लौटूंगा।"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

खुलासा

बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए सालाना 50 लाख स्कूल फीस भर रहे जयराम

जयम रवि ने ट्रोलर्स पर कहा कि लोगों ने केनिशा को जाने पर मजबूर कर दिया, लेकिन वो उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने बेहद भावुक होकर कहा, "मैं 14 साल तक चुप रहा और बहुत कुछ बर्दाश्त किया। मैंने लंबे समय से अपने बेटों को नहीं देखा है और अब लोग मेरे बच्चों के प्रति प्यार पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि मैं बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए सालाना 50 लाख स्कूल फीस दे रहा हूं।"

विवाद

15 साल पुरानीशादी, अचानक तलाक का ऐलान और फिर केनिशा का नाम

जयम रवि और आरती की शादी साल 2009 में हुई थी। उनके 2 बेटे हैं। सितंबर 2024 में जयम ने अचानक सोशल मीडिया पर आरती से अलग होने और तलाक लेने का एकतरफा ऐलान किया था। इसके तुरंत बाद आरती ने पलटवार कर दावा किया कि ये फैसला उनकी सहमति के बिना लिया गया है और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। विवाद तब और खड़ा हो गया, जब जयम का नाम केनिशा के साथ जोड़ा जाने लगा।

Advertisement