टेलर स्विफ्ट-ट्रेविस केल्सी की शादी पर खर्च होंगे करोड़ों रुपये, मैडिसन स्क्वायर में होगा जश्न
क्या है खबर?
मशहूर पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट और NFL स्टार ट्रैविस केल्सी अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने पिछले साल अगस्त में एक-दूसरे से सगाई की थी और अब यह जोड़ा वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने वाला है। इस शादी का जश्न 3 जुलाई, 2026 को न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में मनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि टेलर और ट्रैविस एक भव्य शादी करने वाले हैं, जिस पर करोड़ रुपये का खर्चा हो रहा है।
समारोह
जानिए कितना है टेलर और ट्रैविस की शादी का खर्च
न्यूज 18 के मुताबिक, एक वेडिंग प्लानर ने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए दावा किया कि मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक भव्य शादी का खर्च 1.5 करोड़ डॉलर से 2 करोड़ डॉलर (लगभग 190 करोड़ रुपये) तक हो सकती है। मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक रात की बुकिंग का खर्च 9 करोड़ रुपये से ज्यादा है। एक अन्य ने दावा किया कि गायिका अपनी शादी में फूलों और सजावट पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर सकती हैं।
तैयारी
रात्रिभोज के साथ शुरू होगा शादी का जश्न
टेलर और ट्रैविस की शादी का जश्न 2 जुलाई की रात को रात्रिभोज के साथ शुरू होगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर ट्रकों से सामान उतरते हुए देखा गया। फिलहाल कार्यक्रम की जोरों से तैयारियां चल रही हैं। न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने कहा कि कार्यक्रम में पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। खबरों के मुताबिक, शादी में एड शीरन, सबरीना कारपेंटर और सेलेना गोमेज शामिल हो सकते हैं।