'टॉक्सिक' से पहले इन फिल्मों में अपना अभिनय कौशल चुकीं तारा सुतारिया, एक में अकेले दहाड़ीं
क्या है खबर?
तारा सुतारिया अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें मुख्य अभिनेता यश हैं। इस एक्शन-थ्रिलर ड्रामा में उन्होंने 'रेबेका' नाम का एक बेहद अलग और डार्क किरदार निभाया है। यह उनके फिल्म करियर की पहली पैन-इंडिया फिल्म है। तारा ने अपना करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डिज्नी के शो 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' से किया था। इसके बाद फिल्मों में पहचान बनाई। चलिए एक नजर उनके अब तक के फिल्मी सफर पर डालते हैं।
डेब्यू
करण जौहर की फिल्म से शुरुआत, ग्लैमरस किरदार निभाकर छाईं
तारा को बॉलीवुड की दुनिया में लाने का श्रेय फिल्म निर्माता करण जौहर को जाता है।
उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी।
उनके साथ टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे भी फिल्म में मुख्य किरदार निभाने हुए नजर आए।
कॉलेज ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में तारा ने एक 'शहरी और ग्लैमरस' लड़की का किरदार निभाया था।
कमर्शियल फिल्में
बड़े सितारों के साथ की फिल्में, लेकिन सफलता नहीं मिली
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की सफलता के बाद, तारा को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मरजावां' में देखा गया। इस रोमांटिक-ड्रामा में उन्होंने एक गूंगी लड़की का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया था।
इसके बाद उन्हें 'हीरोपंती 2' और 'एक विलेन रिटर्न्स' जैसी बड़े बजट की फिल्मों में देखा गया।
हालांकि, तारा की यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल न दिखा सकीं और फ्लॉप साबित हुईं, लेकिन तारा ने अपने अभिनय के लिए खूब वाहवाही बटोरी।
निर्णायक मोड़
करियर का बड़ा बदलाव बनी 'अपूर्वा'
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'अपूर्वा' तारा के करियर के लिए सबसे बड़ा बदलाव साबित हुई। निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित यह सर्वाइवल थ्रिलर महिला प्रधान फिल्म है।
इसमें उन्होंने न सिर्फ अपनी ग्लैमरस छवि को पीछे छोड़ा, बल्कि हिम्मतवाली लड़की का संजीदा किरदार निभाकर वह पर्दे पर अकेले दहाड़ती दिखीं। उनके अभिनय को खूब सराहा गया।
फिल्म में उनके अलावा, अभिषेक बनर्जी, राजपाल यादव और धैर्य करवा भी अहम भूमिकाओं में मौजूद रहे।