LOADING...
सुपरस्टार धनुष अपने बेटे यात्रा को बनाएंगे हीरो, फिल्म में लॉन्च करने की शुरू की तैयारी
धनुष अपने बेटे की फिल्म का करेंगे निर्माण

सुपरस्टार धनुष अपने बेटे यात्रा को बनाएंगे हीरो, फिल्म में लॉन्च करने की शुरू की तैयारी

Jun 17, 2026
03:55 pm

क्या है खबर?

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार धनुष एक बार फिर चर्चा में हैं। खबर है कि वह अपने बेटे यात्रा राजा के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। अभिनेता उन्हें फिल्म में लॉन्च करेंगे। ऐसी चर्चाओं ने पहले भी लोगों का ध्यान खींचा था, लेकिन तब धनुष ने कहा था कि उनका बेटा अभी छोटा है। अब लगता है कि अभिनेता ने अपने बेटे यात्रा को सिनेमा का नया सितारा बनाने की दिशा में कदम उठा लिया है।

परियोजना

बेटे की फिल्म का खुद निर्माण करेंगे धनुष 

न्यूज 18 ने गुल्टे की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि यात्रा की डेब्यू फिल्म का निर्माण खुद धनुष करेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में यात्रा मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे और इसका निर्देशन राजकुमार पेरियासामी करेंगे।जीवी प्रकाश फिल्म के संगीतकार होंगे। फिलहाल फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम जारी है और लुक टेस्ट भी पूरा हो चुका है। टीम जल्द ही इस परियोजना के लिए एक लॉन्च कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है।

डेब्यू

धनुष की इस फिल्म में काम कर चुके हैं यात्रा

यात्रा ने अभिनय में भले डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह अपने पिता की तीसरी निर्देशित फिल्म 'नीलावुकु एन मेल एनाडी कोबम' में बतौर गीतकार डेब्यू कर चुके हैं। अभिनेता सूर्या ने दावा किया था कि फिल्म के पहले एकल गाने 'गोल्डन स्पैरो' के बोल उन्होंने ही लिखे थे। काम के मोर्चे पर, धनुष को आखिरी बार फिल्म 'कारा' में देखा गया था। इन दिनों वह 'D55' में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला नजर आएंगी।

Advertisement