NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / थलापति विजय की 'लियो' के अतिरिक्त शो की तमिलनाडु सरकार ने दी इजाजत
    अगली खबर
    थलापति विजय की 'लियो' के अतिरिक्त शो की तमिलनाडु सरकार ने दी इजाजत
    'लियो' को अतिरिक्त शो के लिए तमिलनाडु सरकार राजी (तस्वीर: एक्स/TeamLeoOffcl)

    थलापति विजय की 'लियो' के अतिरिक्त शो की तमिलनाडु सरकार ने दी इजाजत

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 11, 2023
    07:18 pm

    क्या है खबर?

    इस साल कई फिल्मों का का खुमार दर्शकों पर देखने को मिला। बीते दिनों आई फिल्म 'गदर 2' और 'जवान' देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतार देखने को मिली।

    ऐसे में सिनेमाघरों को देर रात और सुबह के शो की स्क्रीनिंग बढ़ानी पड़ी।

    ऐसी ही कुछ दीवानगी अब थलापति विजय की फिल्म 'लियो' के लिए नजर आ रही है। इसे देखते हुए तमिलनाडु की सरकार ने फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग की इजाजत दे दी है।

    खबर

    'लियो' के अतिरिक्त शो को मिली सरकार की मंजूरी

    थलापति विजय की फिल्म 'लियो' की दीवानगी सोशल मीडिया पर अक्सर नजर आती है। अब यही दीवानगी सिनेमाघरों में भी देखने की उम्मीद है।

    ऐसे में फिल्म निर्माता सेवेन स्क्रीन स्टूडियो ने राज्य सरकार से फिल्म की अतिरिक्त स्क्रीनिंग की इजाजत मांगी थी। दर्शकों की मांग को पूरी करने के लिए निर्माताओं ने सुबह 4 बजे और 7 बजे के शो की इजाजत मांगी थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने इसके लिए हामी भर दी है।

    सुरक्षा इंतजाम

    सरकार ने दी पुख्ता सुरक्षा इंतजार की हिदायत

    सरकार कितने बजे के शो के लिए राजी हुई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

    सरकार ने पहले हफ्ते के लिए 1 अतिरिक्त शो चलाने की इजाजत दी है। इसके साथ ही सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने की हिदायत भी दी है। अतिरिक्त शो के लिए सिनेमाघर मालिकों को पुलिस का भी सहयोग लेना होगा।

    इस साल जनवरी में सिनेमाघर के बाहर एक व्यक्ति की मौत के बाद सरकार ने अतिरिक्त शो पर प्रतिबंध लगा दिया था।

    जानकारी

    क्यों जरुरी थी इजाजत?

    इस साल जनवरी में तमिलनाडु के एक सिनेमाघर के बाहर एक दर्शक की ट्रक से गिरकर मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद राज्य सरकार ने सिनेमाघरों में फिल्मों के अतिरिक्त शो पर प्रतिबंध लगा दिया था।

    विवाद 

    विवादों में घिरी 'लियो'

    'लियो' को लेकर दर्शकों में जितना उत्साह दिखाई दे रहा है, उतने ही विवाद भी इससे जुड़ते जा रहे हैं।

    हाल ही में सेंसर बोर्ड ने तमिलनाडु के सिनेमाघरों को 'लियो' का गैर-प्रमाणित ट्रेलर चलाने के लिए एक नोटिस भेजा था।

    इससे पहले फिल्म में हिंसा और ड्रग्स को बढ़ावा देने पर भी खूब विवाद हुआ था। फिल्म का ट्रेलर आया, तो थलापति विजय के संवाद में आपत्तिनजक शब्द के इस्तेमाल पर भी खूब बवाल हुआ।

    फिल्म 

    19 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म 

    'लियो' 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया है।

    फिल्म में विजय के साथ संजय दत्त, अर्जुन सरजा और तृषा अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

    नेटफ्लिक्स इसे सिनेमाघरों में रिलीज के 4 हफ्ते बाद ही OTT पर लेकर आएगा, जिसको लेकर राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स सीरीज यानी PVR, आईनॉक्स और सिनेपोलिस सिनेमाघर राजी नहीं हैं और उन्होंने इसे हिंदी में रिलीज करने से इनकार किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    थलापति विजय
    तमिलनाडु
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    थलापति विजय

    साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने माता-पिता पर ही केस क्यों कर दिया? मनोरंजन
    थलापति विजय के पिता चंद्रशेखर ने भंग किया अभिनेता के नाम पर बना संगठन चेन्नई
    क्या साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म से बाहर हो गईं अनन्या पांडे? अनन्या पांडे
    'KGF चैप्टर 2' और 'जर्सी' से होगी 'बीस्ट' की टक्कर, हिन्दी संस्करण 600-700 स्क्रीन पर दिखेगी बॉलीवुड समाचार

    तमिलनाडु

    बिहार: पटना कोर्ड से राहत के बाद फूट-फूटकर रोए यूट्यूबर मनीष कश्यप, देखें वीडियो बिहार
    हुंडई के प्रतिनिधिमंडल ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, निवेश को लेकर हुई चर्चा  हुंडई मोटर कंपनी
    तमिलनाडु: NEET में फेल होने पर छात्र ने दी जान, पिता ने भी फांसी लगाई चेन्नई
    #NewsBytesExplainer: तमिलनाडु में NEET को लेकर क्या विवाद और सरकार इसे खत्म करना क्यों चाहती है? NEET

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    'बाहुबली' के बाद पैन इंडिया फिल्मों में क्यों नजर नहीं आईं अनुष्का शेट्टी? अनुष्का शेट्टी
    शाहरुख के बाद एटली अब अल्लू अर्जुन से मिलाएंगे हाथ, नई पैन इंडिया फिल्म का ऐलान जवान फिल्म
    तमिल अभिनेता और निर्देशक जी मारीमुथु का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस  जेलर फिल्म
    कंगना रनौत की 'चंद्रमुखी 2' के लिए करना होगा और इंतजार, रिलीज तारीख टली  कंगना रनौत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025