OTT पर तमन्ना भाटिया का जलवा, 'द वन' से पहले देखें उनकी ये 5 दमदार फिल्में
क्या है खबर?
तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और इससे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में 'द वन' की रिलीज से पहले आइए एक नजर तमन्ना की उन शानदार फिल्मों पर डालते हैं, जिन्हें आप घर बैठे OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
#1 & #2
'बाहुबली' और 'ओडेला 2'
'बाहुबली' में तमन्ना ने अवंतिका की भूमिका निभाई थी। इसमें उनके साथ प्रभास भी नजर आए थे। फिल्म में उनको देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध कर दिया था। आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार और सोनी लिव पर देख सकते हैं।
'ओडेला 2' एक अलौकिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें तमन्ना मुख्य भूमिका में हैं। तमन्ना ने इसमें 'शिव शक्ति' नाम की एक निडर नागा साधु और शिव भक्त का किरदार निभाया है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'स्त्री 2' और 'सिकंदर का मुकद्दर'
तमन्ना 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' में नजर आई थीं। इतना ही नहीं, 'शमा' के तौर पर तमन्नाह का किरदार और पंकज त्रिपाठी के साथ उनका पुराने जमाने वाला रोमांस भी लोगों को बहुत पसंद आया था। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर का मुकद्दर' में उन्होंने कामिनी सिंह का किरदार निभाया और उन्होंने मिले किरदार के साथ पूरा न्याय किया। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'अरनमनई 4'
'अरनमनई 4' तमन्ना के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। उन्होंने दर्शकों को डराने के साथ-साथ रोमांच, ट्विस्ट और ड्रामा से बांधे रखा। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।