NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'खुदा जाने' से 'तड़प तड़प के' तक, केके ने इन गानों से लूटी महफिल
    अगली खबर
    'खुदा जाने' से 'तड़प तड़प के' तक, केके ने इन गानों से लूटी महफिल
    इन गानों ने केके को बनाया बॉलीवुड का स्टार

    'खुदा जाने' से 'तड़प तड़प के' तक, केके ने इन गानों से लूटी महफिल

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 01, 2022
    09:43 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के मशहूर हिंदी गायक कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके के असमय निधन से पूरे देश में शोक की लहर उमड़ पड़ी है। वह 53 साल के थे।

    कोलकाता में लाइव कंसर्ट के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वह गिर पड़े। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

    आइए उनके कुछ गानों पर नजर डालते हैं, जिसने उन्हें बॉलीवुड का स्टार बनाया।

    #1

    यारों

    'यारों' को केके के शानदार गानों में शुमार किया जाता है। इस गाने में उन्होंने दोस्ती के फलसफे को बयां किया है। यह गाना दोस्ती के जज्बे, रिलेशनशिप और बॉन्डिंग को दर्शाता है।

    खासकर युवाओं के बीच उनका यह गाना काफी लोकप्रिय है। सोनी म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब हैंडल पर इस गाने को 11 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है।

    लोग उन्हें इस गाने के जरिए याद कर रहे हैं और अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं।

    #2

    तड़प तड़प के

    केके हर एक शैली के गानों में खुद को ढाल लेते थे। उनके सैड सॉन्ग ने दर्शकों को दीवाना बना लिया था।

    सलमान खान और ऐश्वर्या राय की 'हम दिल दे चुके सनम' (1999) के गाने 'तड़प तड़प के' को केके ने ही आवाज दी थी। इस गाने में अलगाव और प्यार की वेदना सुनाई देती है।

    महबूब ने गाने के बोल लिखे थे, जबकि इसका संगीत इस्माइल दरबार ने दिया था। इसी गाने ने केके को शोहरत दिलाई।

    #3

    खुदा जाने

    ऐसा नहीं है कि केके ने सिर्फ पुरानी पीढ़ी के दर्शकों के लिए गाने गाए हैं। उनमें आज की पीढ़ी को भी रोमांचित करने का माद्दा था।

    रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'बचना ए हसीनो' (2008) के गाने 'खुदा जाने' को गाकर वह छा गए थे।

    केके ने शिल्पा राव के साथ मिलकर यह गाना गाया था।

    विशाल और शेखर ने इसका संगीत दिया था। अनविता दत्त गुप्तन ने गाने का लेखन किया था।

    #4

    जिंदगी दो पल की

    भले 'काइट्स' में ऋतिक रोशन की कामयाबी की पतंग ना उड़ी हो, लेकिन इसके गानों ने दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा था।

    फिल्म में केके के गाए गाने 'जिंदगी दो पल की' को दर्शकों ने खूब सराहा।

    इस गाने में बार्बरा मोरी और ऋतिक की प्यार भरी केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीता था।

    अनुराग बसु की यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। केके के गाने 'जिंदगी दो पल की' ने फिल्म में प्यार का जबरदस्त तड़का लगाया था।

    #5

    जरा सा

    'जन्नत' (2008) का गाना 'जरा सा' ने रिलीज होते ही दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया था। इस गाने के जरिए केके को अपार लोकप्रियता मिली। आपको यह गाना बार-बार सुनने को मन करेगा।

    गाने में इमरान हाशमी और सोनल चौहान नजर आए थे। प्रीतम ने इसका संगीत तैयार किया था, जबकि सईद कादरी ने गाने के बोल लिखे थे।

    इस गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर छह करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है।

    #6

    तुही मेरी शब है

    'गैंगस्टर' (2006) का गाना 'तुही मेरी शब है' को भला दर्शक कैसे भुला सकते हैं। इमरान हाशमी और कंगना रनौत इसमें अभिनय करते नजर आए थे।

    केके, अभिजीत, सुनिधि चौहान, कविता सेठ, जुबीन और जेम्स ने मिलकर यह गाना गाया था। टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को आठ करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा है।

    'तुही मेरी शब है' केके के उन रोमांटिक गानों में शामिल है, जिसे सुनकर प्यार करने वालों का दिल धड़क उठता है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    केके का जन्म 23 अगस्त, 1968 को हुआ। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने 35,000 जींगल्स गाए थे। उन्होंने 1999 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के समर्थन में 'जोश ऑफ इंडिया' गाया था। उन्होंने म्यूजिक एल्बम 'पल' से बतौर गायक डेब्यू किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    संगीत इंडस्ट्री
    सेलिब्रिटी की मौत
    गाना

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'धाकड़' के लिए कंगना रनौत ने वसूली बड़ी रकम, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस कंगना रनौत
    'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या मतभेद के कारण 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए आयुष शर्मा? सलमान खान

    संगीत इंडस्ट्री

    अमेरिकी रैपर पिटबुल के साथ गाना ला रहे हैं गुरु रंधावा, फैन्स को बेसब्री से इंतजार बॉलीवुड समाचार
    रिलायंस जियो ने लॉन्च की म्यूजिक ऐप 'जियोसावन', 90 दिनों तक फ्री में सुनिये गाने रिलायंस जियो
    क्या भविष्य में कंप्यूटर दे पाएगा संगीत की दुनिया में इंसानों को मात? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    स्पॉटिफाइ मोबाइल ऐप को मिला 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट स्पॉटिफाई

    सेलिब्रिटी की मौत

    बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का निधन, रेस्टोरेंट से शुरू किया था करियर सेलिब्रिटी गॉसिप
    अपनी इस फिल्म से दर्शकों को सरप्राइज़ देंगे शाहरुख, फिल्म के गाने में दिखेंगी श्रीदेवी सेलिब्रिटी गॉसिप
    'बिग बॉस 10' के प्रतिभागी स्वामी ओम का 63 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ब्रूस टेलर का निधन, भारत के खिलाफ डेब्यू में बनाया था रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार

    गाना

    भारत में चला स्पॉटिफाई का जादू, एक सप्ताह में जोड़े 10 लाख यूनिक यूजर्स गूगल
    टिक-टॉक ऐप के बाद अब अपने स्मार्टफोन लाएगी बाइटडांस, तैयारी शुरू चीन समाचार
    टिक-टॉक की मालिक कंपनी बाइटडांस शुरू करेगी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस भारत की खबरें
    बरेली में "गिरा" दुनिया का सबसे बड़ा झुमका, वजन और कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025