NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / तापसी पन्नू राजस्थान में सात फेरे लेने को तैयार, ये अभिनेत्रियां भी रचा चुकीं यहां शादी
    अगली खबर
    तापसी पन्नू राजस्थान में सात फेरे लेने को तैयार, ये अभिनेत्रियां भी रचा चुकीं यहां शादी
    तापसी पन्नू अगले महीने राजस्थान में रचाएंगी शाही शादी

    तापसी पन्नू राजस्थान में सात फेरे लेने को तैयार, ये अभिनेत्रियां भी रचा चुकीं यहां शादी

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 28, 2024
    10:06 am

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री तापसी पन्नू यूं तो अमूमन अपनी पेशेवर जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन अब वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।

    खबर है कि मार्च में तापसी अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उन्होंने भी शादी के लिए राजस्थान को चुना है। तापसी शाही अंदाज में शादी रचाने वाली हैं।

    हालांकि, उनसे पहले बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां राजस्थान में शादी कर चुकी हैं।

    एक नजर उन्हीं अभिनेत्रियों पर।

    तैयारी

    सबसे पहले जानिए क्या है तापसी की योजना

    NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, तापसी अगले महीने मार्च में मैथियास के साथ शादी रचाने जा रही हैं। उनकी शादी सिख और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से होगी। मार्च के आखिरी हफ्ते में तापसी उदयपुर में सात फेरे लेंगी।

    उनकी इस शादी में बॉलीवुड से किसी को भी निमंत्रण नहीं मिलेगा। तापसी केवल परिवारवालों की मौजूदगी में दुल्हन बनेंगी।

    तापसी के होने वाले जीवनसाथी मैथियास डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह 2 बार यूरोपियन चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट रह चुके हैं।

    #1

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शाही शादी नेे खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 2018 में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में भव्य अंदाज में दोनों ने शादी रचाई थी, जिसके चर्चे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और सोशल मीडिया पर भी खूब हुए थे।

    उनकी शादी में देश-विदेश के कई मेहमानों ने शिरकत की थी। प्रियंका-निक की शादी क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद प्रियंका विदेश में बस गई थीं। अब प्रियंका-निक बेटी मालती के माता-पिता हैं।

    #2

    कैटरीना कैफ

    कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर, 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस रिजॉर्ट में शादी की थी।

    कैटरीना और विक्की की शादी में दोनों के परिवार, कुछ खास दोस्त और बॉलीवुड की कुछ हस्तियों ने शिरकत की थी।

    पूरे विधि-विधान से भारतीय संस्कृति के अनुसार दोनों ने शादी रचाई थी। कैटरीना और विक्की ने अपने रिश्ते की बात अंत तक सबसे छिपाए रखी थी। हालांकि, उनके अफेयर की खबरें खूब आती थीं।

    #3 और #4

    कियारा आडवाणी और परिणीति चोपड़ा

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी, 2023 में एक-दूजे के हुए थे। उन्होंने राजस्थान के जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ की बावड़ी में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद सामने आईं उनकी तस्वीरों पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया था।

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भी बीते साल उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी रचाई थी। इस शादी में बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

    जानकारी

    रवीना टंडन को भी भाया राजस्थान का रंग

    रवीना टंडन और अनिल थडानी ने राजस्थान के उदयपुर शहर और झीलों की नगरी के शिव निवास पैलेस में 2004 में एक-दूजे से शादी रचाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक रवीना की मंडप में एंट्री 100 साल पुरानी मेवाड़ की रानी की डोली में हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तापसी पन्नू
    सेलिब्रिटी की शादी
    कैटरीना कैफ
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार

    तापसी पन्नू

    15 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी तापसी पन्नू की 'दोबारा' नेटफ्लिक्स
    तापसी पन्नू के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'ब्लर' दिसंबर में इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी बॉलीवुड समाचार
    अक्षय ने साइन की मुदस्सर अजीज की कॉमेडी फिल्म! इन दो हीरोइनों के साथ जमेगी जोड़ी अक्षय कुमार
    अलविदा 2022: इस साल बॉलीवुड की इन फिल्मों में रहा महिलाओं का बोलबाला आलिया भट्ट

    सेलिब्रिटी की शादी

    पोते करण देओल की सिर्फ शादी में शामिल होंगे धर्मेंद्र, बाकी रस्मों से रहेंगे दूर  सनी देओल
    गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ बनीं दुल्हन, अमेरिका में बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी बॉलीवुड समाचार
    अभिनेत्री मालविका राज दुल्हन बनने के लिए तैयार, प्रणव बग्गा संग की सगाई बॉलीवुड समाचार
    गायक अरमान मलिक ने की गर्लफ्रेंड से सगाई, जानिए कौन हैं उनकी मंगेतर बनीं आशना श्रॉफ अरमान मलिक

    कैटरीना कैफ

    कैटरीना कैफ ने पहनी लगभग 3 लाख रुपये कीमत की ड्रेस, देखिए वीडियो  बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान की 'टाइगर 3' ने OTT पर दी दस्तक, जानिए कहां देखें सलमान खान
    कैटरीना कैफ से विजय सेतुपति तक, जानिए 'मेरी क्रिसमस' के लिए सितारों ने ली कितनी फीस विजय सेतुपति
    इमरान हाशमी ने कड़ी मेहनत कर 'टाइगर' को दी टक्कर, खुद किया खुलासा  टाइगर 3

    प्रियंका चोपड़ा

    अनुष्का शर्मा ने ठुकराई फरहान की 'जी ले जरा', लेने वाली थीं प्रियंका चोपड़ा की जगह  फरहान अख़्तर
    कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं प्रोडक्शन कंपनियों की मालकिन, क्या आपको पता हैं इनके नाम? बॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, समर्थन में किया पोस्ट हॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: प्रियंका चोपड़ा फिट रहने के लिए इस वर्कआउट और डाइट को करती हैं फॉलो जन्मदिन विशेष
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025