LOADING...
तापसी पन्नू ने कंगना रनौत की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, बोलीं- खुद जाकर 'हैलो' कहूंगी
कंगना रनौत से दोस्ती करने को तैयार तापसी पन्नू (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@taapsee)

तापसी पन्नू ने कंगना रनौत की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, बोलीं- खुद जाकर 'हैलो' कहूंगी

Feb 21, 2026
11:55 am

क्या है खबर?

तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच सालों से जारी विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। हाल ही में तापसी ने एक इंटरव्यू के दौरान पुरानी कड़वाहट को पीछे छोड़ते हुए कंगना की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। तापसी का कहना है कि उनके मन में कंगना के लिए कोई निजी नफरत नहीं है और वो उनके साथ दोस्ती का रिश्ता रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मतभेद

"मैंने लड़ाई ही कब की?"

शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत के दौरान जब तापसी से कंगना के साथ उनके पुराने झगड़े के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। तापसी ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैंने कभी कोई लड़ाई की। लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में टकराते हैं, लेकिन मैं कभी नहीं टकराई। आप मेरा कोई भी पुराना बयान निकाल कर देख लीजिए, क्या मैंने कभी उनके खिलाफ एक भी लाइन कही है?"

विवाद का कारण

किसने लगाई तापसी और कंगना के बीच आग?

विवाद की जड़ों को कुरेदते हुए तापसी ने याद दिलाया कि तल्खी की शुरुआत उनकी तरफ से नहीं हुई थी। उन्होंने बताया, "कंगना की बहन रंगोली ने मुझे 'सस्ती कॉपी' कहा था। उनका तर्क था कि चूंकि मैं बॉलीवुड में उतना पैसा नहीं कमाती, इसलिए मैं 'सस्ती' हूं। अगर वो (कंगना) इतनी शानदार अभिनेत्री हैं तो मुझे उनकी कॉपी कहलाने में कोई समस्या नहीं है। मैं तो इसे एक तारीफ की तरह लेती हूं।"

Advertisement

अंदेशा

नेपोटिज्म की लड़ाई में किसी को तो जरूर फायदा मिला होगा- तापसी

जब तापसी से पूछा गया कि क्या नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) की बहस के दौरान उनकी और कंगना की लड़ाई से 'स्टार किड्स' को फायदा हुआ तो वो बड़ी समझदारी से बोलीं, "मुझे उनके (स्टार किड्स) बारे में तो नहीं पता, लेकिन किसी न किसी को तो इस लड़ाई से फायदा जरूर हुआ होगा। जैसा कि मैंने कहा, मेरी तरफ से कभी कोई जंग नहीं थी, लेकिन मुझे यह महसूस होता है कि किसी न किसी ने इसका लाभ जरूर उठाया है।"

Advertisement

दिल की बात

दोस्ती के लिए तैयार तापसी

जब तापसी से पूछा गया कि क्या वो कंगना के साथ दोस्ती करना चाहेंगी तो उन्होंने कहा, "बिल्कुल, मैं दोस्ती के लिए तैयार हूं। मैंने हमेशा कहा है कि अगर मैं उन्हें कहीं आसपास देखूंगी तो मैं निश्चित रूप से उनके पास जाऊंगी। वो मेरी सीनियर हैं। मैं उनके पास जाकर सम्मान के साथ उन्हें 'हैलो' क्यों नहीं कहूंगी? उनका जवाब क्या होगा, इसकी मैं गारंटी नहीं ले सकती। सच कहूं तो मेरे दिल में उनके खिलाफ कुछ भी नहीं।"

जानकारी

'अस्सी' को लेकर चर्चा में हैं तापसी

काम के मोर्चे पर बात करें तो तापसी की फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Advertisement