राजकुमार राव की 'प्रहार' से पहला गाना जारी, जोश और भावुकता से भर देगा मन
क्या है खबर?
राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'प्रहार' का ट्रेलर दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस बीच, निर्माताओं ने इसका पहला गाना 'मेरे रहते' यूट्यूब पर जारी किया। इसका जोशीला संगीत और एक-एक शब्द मन को भावनाओं से भर देगा। गाने का फिल्मांकन मुख्य किरदारों राजकुमार और वामिका गब्बी पर किया गया है। साथ में फिल्म के विषय से जुड़े खौफनाक दृश्यों को भी दिखाया गया है। यह फिल्म 26/11 मुंबई हमले के बाद की कानूनी लड़ाई दिखाती है।
गाना
विशाल मिश्रा की दमदार आवाज में आया गाना
टी-सीरीज द्वारा निर्मित, 'मेरे रहते' गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी दमदार आवाज से सजाया और खुद ही कंपोज किया है। इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं।
अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी 'प्रहार' एक बायोग्राफिकल-ड्रामा है, जिसमें राजकुमार जाने-माने भारतीय वकील उज्जवल निकम का किरदार निभा रहे हैं।
यह वही वकील हैं, जिन्होंने 26/11 के आरोपी और आंतकवादी अजमल कसाब को फांसी दिलवाई थी।
फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पूरा गाना
Sarhad par nahi, adaalat mein ladi gayi desh ke liye ek jung. ⚖️🇮🇳
— T-Series (@TSeries) October 1, 2026
Presenting #MereRehte, in the soul-stirring voice of @VishalMishrahttps://t.co/PRyK44q0G8#Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam
In cinemas 16th October, 2026.#tseries @TSeries #BhushanKumar… pic.twitter.com/3xdkXKn2ZS