फिल्म 'डोंट बी शाय' से रिलीज हुआ धमाकेदार गाना, थिरकने पर कर देगा मजबूर
क्या है खबर?
आलिया भट्ट की कंपनी इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म 'डोंट बी शाय' इन दिनों काफी चर्चा बटोर रही है। इसका टीजर कुछ दिन पहले जारी हुआ था। फिल्म में आरुषि बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाती जैसे नए कलाकार मुख्य किरदार में हैं। इसका निर्देशन श्रीति मुखर्जी ने किया है और उन्होंने ही पटकथा भी लिखी है। इस बीच, निर्माताओं ने फिल्म से एक धमाकेदार गाना 'झूमाे' रिलीज करके यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है।
गाना
पार्टी वाली वाइब देता है फिल्म का पहला गाना
टी-सीरीज द्वारा निर्मित, 'झूमाे' गाना अपने धमाकेदार संगीत के साथ पार्टी वाली वाइब देता है, जिसे राम संपत ने कंपोज किया है। बोल उन्होंने देवांश वैद्य के साथ मिलकर लिखे हैं। आवाज साहेल और जोनिता गांधी ने मिलकर दी है।
इसे यूट्यूब पर श्रोताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल हो रही है।
फिल्म पर बात करें, तो 'डोंट बी शाय' आज की जेनरेशन के 4 युवाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह 25 सितंबर, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Live, love & #JHOOMO 💃🏻🩷
— Alia Bhatt (@aliaa08) September 3, 2026
Song out now!#DontBeShyOnPrime, New Movie, Sept 25 on @PrimeVideoIN https://t.co/zWr5CpIcXU