Loading...
रवि किशन के वायरल मीम 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' पर बना गाना, जल्द होगा रिलीज
रवि किशन पर गाना लेकर आया टी-सीरीज

रवि किशन के वायरल मीम 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' पर बना गाना, जल्द होगा रिलीज

Sep 08, 2026
04:26 pm

क्या है खबर?

रवि किशन अभिनय के साथ-साथ अपने संवाद, हाव-भाव और डांस मूव्स को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। पिछले महीने राज शमनी के पॉडकास्ट में पहुंचकर उन्होंने एक लाइन कही थी कि "मनी फाॅलोज माय ब्रदर।" उनके बोलने का जबरदस्त देसी-अंग्रेजी अंदाज, हाव-भाव और एटीट्यूड इंटरनेट पर वायरल हो गया। खासतौर पर, जेन-G और इंस्टाग्राम क्रिएटर्स ने इस पर मीम बनाने शुरू कर दिए। अब टी-सीरीज ने इस वायरल मीम पर ट्रैक तैयार किया है, जिसका ऐलान हो गया है।

रिलीज

प्रोमो के साथ गाने की रिलीज पर दिया अपडेट

टी-सीरीज ने गाने का प्रोमो जारी किया, जिसमें एक मां और बच्चे को दिखाया गया है।

मां कहती है, "पढ़ाई में तो मन लगता नहीं है, कुछ सोचा है कि आगे चलकर क्या बनोगे?" इस पर रवि की आवाज में बच्चा कहता है, "पूरे देश को पगला दूंगा। अभी तो कुछ पेश किया है, सुनो..."

इसके बाद, रवि की एक झलक दिखती है और वह कहते हैं, 'मनी फॉलोज माय ब्रदर।'

पूरा गाना 11 सितंबर को यूट्यूब पर जारी होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का प्रोमो 

ADVERTISEMENT