भूमि पेडनेकर लेकर आईं 'जानी दुश्मन', इस बार डर और दहशत फैलाने की तैयारी
क्या है खबर?
भूमि पेडनेकर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए हैं। इस बार दर्शक उन्हें डर और दहशत फैलाते दिखेंगे, क्योंकि उनकी नई साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म 'जानी दुश्मन: डर के आगे मौत है' का ऐलान किया गया है। फिल्म की घोषणा के साथ ही इसका पहला लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। अरशद सैयद फिल्म के निर्देशन होंगे और इसका निर्माण टी-सीरीज व प्रभलीन संधू की ऑलमाइटी मोशन पिक्चर के सहयोग से किया जाएगा।
फिल्म
मां-बेटी के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित होगी फिल्म
फिल्म का पोस्टर एक शांत महिला और उसके आसपास के डरावने माहौल को दर्शाता है। कहानी मां-बेटी के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित बताई जा रही है।
कैप्शन दिया गया, 'डर तो बहुत देखा होगा, अब खौफ महसूस करने के लिए तैयार हो जाओ।'
इस परियोजना के लिए पैरानॉर्मल सीरीज 'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री' की क्रिएटिव टीम फिर साथ आई है। मशहूर अंतरराष्ट्रीय एक्शन और स्टंट निर्देशक पीटर पेड्रेरो भी इससे जुड़े हैं।
फिल्म को 2027 में रिलीज किया जाएगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Darr toh bahut dekha hoga, ab khauf mehsoos karne ke liye taiyaar ho jaaiye!
— T-Series (@TSeries) November 4, 2026
Presenting Jaani Dushman – Darr Ke Aage Maut Hai!
Starring Bhumi Satish Pednekkar, helmed by Arshad Syed and produced by Bhushan Kumar, Krishan Kumar, Prabhleen Sandhu and Ajay Singhal.
Going on… pic.twitter.com/VYvrX9PRxr