निर्देशक की इस हरकत से असहज हुई थीं स्वरा भास्कर, सालों बाद सुनाया किस्सा
क्या है खबर?
'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में, बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने करियर की शुरुआत में एक फिल्म निर्देशक के साथ हुए एक असहज अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि 'तनु वेड्स मनु' के ठीक बाद वह एक फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर शूटिंग कर रही थीं। यह 56 दिन की शूटिंग थी और उन्होंने बताया कि निर्देशक ने उनसे नशे में कुछ ऐसी बात कई, जिससे वो असहज हो गई थीं।
खुलासा
स्वरा का खुलासा
स्वरा ने कहा, "शूटिंग के दौरान निर्देशक ने मुझे मैसेज करना शुरू कर दिया। वह मुझे कविताएं भेजते थे। फिल्म में एक रोमांटिक सीन था। उन्होंने कहा कि हम इस सीन की रिहर्सल करेंगे। मैंने उनसे पूछा, 'इस रिहर्सल में कौन-कौन होगा?' उन्होंने कहा, 'तुम और मैं, हम दोनों चर्चा करेंगे'। मैंने कहा, 'नहीं। आप अभिनेता और कैमरा व्यक्ति को बुलाइए। अगर यह रिहर्सल है, तो सभी को इसमें शामिल होना चाहिए। हम अकेले क्यों करें?'"
हरकत
निर्देशक ने स्वरा के साथ की थी ऐसी हरकत
स्वरा ने आगे कहा,, "जिस गेस्ट हाउस में हम रुके थे, वहां मैं अकेली महिला थी। जब मैं अंदर गई, तो निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर आधी बोतल खत्म कर चुके थे और दोनों बैठकर पी रहे थे। बाद में, उस रात वो निर्देशक मेरे कमरे में आए और दरवाजा खटखटाने लगे। जब मैंने दरवाजा खोला, तो देखा कि वह नशे में थे। इसके बाद वो मुझसे पूछने लगे, "क्या मैं तुम्हें गले लगा सकता हूं?"
डर
स्वरा को इस चीज से लगा था डर
स्वरा ने आगे याद करते हुए कहा, "मैंने कहा, 'नहीं। आप मुझे गले नहीं लगा सकते। फिर वो मुझसे कहने लगे कि प्लीज, मुझे गले लगाओ? क्या हुआ।' मैंने कहा, 'नहीं, नहीं, मैं ऐसा नहीं कर सकती। सर, प्लीज चले जाइए। मुझे डर लग रहा है।'"
उन्होंने बताया कि इस स्थिति ने हालात को और मुश्किल बना दिया था, खासकर तब जब वह नई-नई फिल्म इंडस्ट्री में आई थीं।