Loading...
स्वरा भास्कर ने 'पद्मावत' पर फिर दागे सवाल- क्या रेप पीड़िता को जीने का हक नहीं?
स्वरा भास्कर ने 'पद्मावत' पर साधा निशाना

स्वरा भास्कर ने 'पद्मावत' पर फिर दागे सवाल- क्या रेप पीड़िता को जीने का हक नहीं?

Sep 01, 2026
04:37 pm

क्या है खबर?

स्वरा भास्कर ने 2018 में 'पद्मावत' की रिलीज के बाद संजय लीला भंसाली को खुला खत लिखा था। वीमेन लाइफ फ्रीडम के दौरान, अभिनेत्री ने उस खत पर सफाई देते हुए कहा कि फिल्म में जिस तरह से जौहर को दिखाया गया है, वह समाज को गलत संदेश देता है। स्वरा ने कहा कि 'पद्मावत' देखने के बाद उन्हें बहुत असहज महसूस हुआ था। उन्हें ऐसा लगा कि जैसे एक रेप पीड़िता को जीने का हक ही नहीं है।

प्रतिक्रिया

भगवान न करे कि मैं रेप पीड़िता होती - स्वरा

स्वरा ने कहा, "मैं उन 800 महिलाओं की कहानी देख रही थी जो जौहर कर रही थीं। मैंने सोचा, 'भगवान न करे कि मैं रेप पीड़िता होती। यह चीज मुझे क्या बता रही है? अगर मैं अपनी इज्जत बचाने के लिए आत्महत्या नहीं करती तो मुझे कायर महसूस होता। आप समाज में यही चाहते हैं, जहां पहले से रेप की महामारी फैली है। क्या हम यह कह रहे हैं कि रेप का मतलब एक महिला की जिंदगी का अंत है?"

नाराजगी

मैं दर्शकों के सामने 'छी-छी' कह रही थी - स्वरा

उन्होंने आगे कहा, "फिल्म के एक दृश्य ने मुझे इतना गुस्सा दिलाया कि मैं दर्शकों के सामने 'छी-छी' कह रही थी। एक गर्भवती महिला के पेट का क्लोज-अप शॉट है। आप कह रहे हैं, कि जो भ्रूण शायद लड़की है, उसे पैदा होने का हक नहीं, क्योंकि हो सकता है एक मुगल शासक उसका रेप कर दे?"

फिलहाल, स्वरा का यह वीडियो विवादों में घिर गया है और लोग उन्हें भारतीय परंपरा का अपमान करने का दोषी ठहरा रहे हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए स्वरा का वीडियो

ADVERTISEMENT