Loading...
स्वरा भास्कर की अचानक बिगड़ी तबीयत, डेंगू की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती
स्वरा भास्कर अस्पताल में भर्ती

स्वरा भास्कर की अचानक बिगड़ी तबीयत, डेंगू की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती

Aug 08, 2026
06:02 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री स्वरा भास्कर को डेंगू होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके ब्लड टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्वरा ने अस्पताल के बिस्तर से ही इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा कर फैंस को अपनी सेहत का अपडेट दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि स्थिति काफी तेजी से बदली। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

पोस्ट

'सब बहुत जल्दी हो गया- स्वरा

डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेत्री ने 8 अगस्त को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अस्पताल से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस को अपनी सेहत की जानकारी दी।

स्वरा ने लिखा, 'ये सब बहुत जल्दी हो गया। डेंगू हो गया और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।'

फिलहाल अस्पताल में स्वरा का इलाज चल रहा है। उन्हें छुट्टी कब तक मिलेगी, इस बारे में अभिनेत्री ने कुछ नहीं बताया है।

डेंगू

अविका गौर भी अस्पताल में भर्ती

स्वरा की सेहत से जुड़ी ये खबर टीवी अभिनेत्री अविका गौर के डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती होने की रिपोर्ट्स आने के एक दिन बाद आई है।

अविका के पति मिलिंद चंदवानी ने एक वीडियो साझा कर फैंस को उनकी स्थिति के बारे में बताया था।

काम के मोर्चे पर बात करें तो स्वरा को हाल ही में रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में देखा गया था, जहां वो अपने पति फहाद अहमद के साथ नजर आई थीं।

ADVERTISEMENT