Loading...
स्वरा भास्कर की ये 5 फिल्में OTT पर मचा रही हैं धमाल, झटपट देख डालें
स्वरा भास्कर की इन फिल्मों ने जीता दर्शकों का दिल

स्वरा भास्कर की ये 5 फिल्में OTT पर मचा रही हैं धमाल, झटपट देख डालें

Sep 02, 2026
10:41 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने संजय लीला भंसाली की 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन को समस्याग्रस्त बताया था, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। हालांकि, स्वरा ने अपने करियर में कई चर्चित और शानदार फिल्मों में काम किया है। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी उन बेहतरीन फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

#1 & #2

'रांझणा' और 'प्रेम रतन धन पायो'

साल 2013 में आई फिल्म 'रांझणा' में स्वरा ने 'बिंदिया' की भूमिका निभाई थी। इसमें उनके अभिनय की लोगों ने उनकी खूब तारीफ की थी। आप इस फिल्म का OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में स्वरा के साथ सलमान खान और सोनम कपूर दिखाई दिए थे। इस फिल्म में स्वरा के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। आप इसको OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं।

#3 & #4

'वीरे दी वेडिंग' और 'रसभरी'

कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में स्वरा के साथ करीना कपूर और सोनम मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। आप इस फिल्म को ZEE5 और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

साल 2020 में आई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'रसभरी' में स्वरा मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। हालांकि, इस सीरीज ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न'

'तनु वेड्स मनु' साल 2011 में रिलीज हुई थी। वहीं इसका सीक्वल 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' साल 2015 में आई थी। इसमें स्वरा ने कंगना रनौत की दोस्त पायल सिन्हा का किरदार निभाया था। आप इसको ZEE5 और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT