Page Loader
डिप्रेशन और रिया चक्रवर्ती को लेकर सुशांत के पुराने कुक ने कही ये बड़ी बातें

डिप्रेशन और रिया चक्रवर्ती को लेकर सुशांत के पुराने कुक ने कही ये बड़ी बातें

Aug 01, 2020
10:25 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई सुशांत को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहा है। इसी बीच हर किसी की शक की सुई सुशांत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर आकर रुक गई है। अब सुशांत के पुराने कुक अशोक कुमार शासू का बयान भी सामने आ गया है।

बयान

सुशांत कभी डॉक्टर के पास नहीं गए थे- कुक अशोक

TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत के डिप्रेशन को लेकर उनके कुक ने कहा, "मेरे सामने वह (सुशांत) न तो कभी डॉक्टर के पास गए और न ही कभी दवाइयां लीं। वह हमेशा अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ रहते थे। किसी भी फिल्म से वह फिट रहने के लिए बहुत ट्रेनिंग करते थे।" उनका कहना है कि जो लोग सुशांत के डिप्रेशन की बात कर रहे हैं उन्हीं से पूछा जाना चाहिए कि अभिनेता को डिप्रेशन कैसे हुआ।

खुलासा

रिया के कहने पर किया गया था नौकरी से बाहर

नौकरी से निकाले जाने को लेकर कुक आशोक ने बताया, "मैं सितंबर 2019 में अपने घर गया था। जब मैं अक्टूबर में वापिस आया तो मुझे बताया कि आपको काम से निकाल दिया है। जिनसे मेरी फोन पर बात हुई उन्होंने बताया कि रिया ने मुझे नौकरी से निकाला है।" अशोक ने आगे बताया कि सबसे पहले उन्हें नौकरी से निकाला गया था, उनके बाद बॉडीगार्ड साहिल और अकाउंटेंट रजत को भी अक्टूबर में ही निकाल दिया गया।

तबीयत

यूरोप से आने के बाद बिगड़ने लगी थी सुशांत की तबीयत

अशोक ने बताया कि सितंबर तक सुशांत के साथ सब ठीक थ,। लेकिन यूरोप ट्रिप से आने के बाद ही वह बीमार रहने लगे थे। उन्होंने कहा, "मेरे सामने तक उन्हें डिप्रेशन की कोई समस्या नहीं थी। ट्रिप से आने के बाद कहा गया कि उन्हें डेंगू हुआ है। अब पता चल रहा है कि वह डिप्रेशन के शिकार थे।" उन्होंने आगे कहा, "हम लोग नहीं जानते कि उन्हें डिप्रेशन की परेशानी कैसी हुई।"

काम

सुशांत को मिल रहा था खूब काम

सुशांत को फिल्में ऑफर होने को लेकर कुक का कहना है कि सुशांत बहुत व्यस्त थे। उन्हें लगातार फिल्में ऑफर हो रही थीं। वह स्वभाव में बहुत अच्छे थे। उनका कभी किसी से झगड़ा नहीं होता था। अशोक के मुताबिक ऐसा कभी नहीं हुआ कि सुशांत को काम की कमी पड़ी हो। उन्होंने बताया कि फिल्म 'छिछोरे' के वक्त सुशांत ने कहा था कि वह अब काम से कुछ महीनों का ब्रेक लेंगे।

जानकारी

रिया के माता-पिता अक्सर जाते थे फार्महाउस- कुक

कुक ने बताया कि अप्रैल 2019 में दिल्ली से सुशांत के दीदी और जीजाजी उनके पास आकर रुके थे। वह करीब डेढ़ महीने उनके साथ रहे। अशोक ने यह बताया कि रिया के पेरेंट्स अक्सर सुशांत के लोनावला वाले फार्महाउस पर आते जाते रहते थे।

बॉडीगार्ड का बयान

बॉडीगार्ड ने भी किया चौंकाने वाला खुलासा

हाल ही में सुशांत के बॉडीगार्ड ने भी बताया कि यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद ही सुशांत की तबीयत खराब रहने लगी। उन्होंने यह भी बताया कि रिया अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर उन्हीं के घर में पार्टियां करती रहती थीं। जिसमें रिया के भाई के दोस्त भी शरीक नहीं होते हैं। जबकि सुशांत खुद इन पार्टीज में नहीं जाते थे और बीमार हालत में सोते रहते थे। हालांकि, सारा खर्च उन्ही का होता था।

FIR

रिया के खिलाफ सुशांत के पिता ने दर्ज करवाई FIR

सुशांत के बॉडीगार्ड का कहना है कि उनके जैसा जिंददिल और बहादुर व्यक्ति कभी आत्महत्या कर ही नहीं सकता। उन्होंने रिया पर सुशांत के पिता द्वारा करवाई FIR को भी सही बताया है। उनका कहना है कि सुशांत को न्याय मिलना चाहिए। बता दें कि हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के पर धोखाधड़ी और प्यार के जाल में फंसाने का आरोप लगाते हुए पटना में FIR दर्ज करवाई है।