NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने दिया सुशांत सिंह राजपूत के योगदान को सम्मान, बहन ने लिया अवॉर्ड
    अगली खबर
    कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने दिया सुशांत सिंह राजपूत के योगदान को सम्मान, बहन ने लिया अवॉर्ड

    कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने दिया सुशांत सिंह राजपूत के योगदान को सम्मान, बहन ने लिया अवॉर्ड

    लेखन भावना साहनी
    Aug 15, 2020
    09:14 pm

    क्या है खबर?

    आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस लगातार उन्हें न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। लोग अब भी अभिनेता की यादों में डूबे हुए हैं।

    अब स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने सुशांत को सम्मानित किया है। इस सम्मान को पाने के लिए आज अभिनेता हमारे बीच नहीं है, सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने यह अवॉर्ड लिया है।

    सम्मान

    सुशांत की बहन श्वेता ने दी सम्मान की जानकारी

    श्वेता ने सुशांत को मिले इस सम्मान के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीटर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वह सुशांत को मिले सर्टिफिकेट को हाथ में पकड़े हुए दिख रही हैं।

    श्वेता ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैलिफोर्निया ने मेरे भाई सुशांत सिंह राजपूत के समाज को दिए योगदान को सराहा है। कैलिफोर्निया हमारे साथ है... क्या आप है? आपके समर्थन के लिए शुक्रिया कैलिफोर्निया।'

    जानकारी

    पूरी दुनिया चाहती है सुशांत को मिले इंसाफ

    श्वेता ने अपनी इस पोस्ट के साथ #GlobalPrayersForSSR और #CBIForSSR जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। इससे यह तो साबित हो गया है कि सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में मौजूद सुशांत के फैंस उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    देखिए श्वेता सिंह कीर्ति का पोस्ट

    On the occasion of Indian Independence Day California recognizes my brother’s @itsSSR overall contribution to society. California is with us.... are you? Thanks for your support California. 🙏#GlobalPrayersForSSR #Warriors4SSR #CBIForSSR #Godiswithus pic.twitter.com/owfFhV2XnM

    — shweta singh kirti (@shwetasinghkirt) August 15, 2020

    सम्मानित

    राष्ट्रीय पुरस्कार से भी किया जा सकता है सम्मानित

    बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल सुशांत को राष्ट्रीय पुरस्कारों में भी विशेष तरीके से सम्मानित किया जा सकता है।

    सूत्रों का कहना है कि सुशांत को मरने के बाद लोगों ने जितनी अहमियत देनी शुरु की है उतनी उन्हें कभी अपने जीवनकाल में करियर के दौरान नहीं मिली।

    हालांकि, फिलहाल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से सुशांत के सम्मान को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

    ग्लोबल प्रेयर

    आज की जा रही है सुशांत के लिए ग्लोबल प्रेयर

    15 अगस्त को दुनियाभर में सुशांत के लिए ग्लोबल प्रेयर रखी गई है। ऐसे में आज उनका परिवार, फैंस और कई मशहूर हस्तियां भी उनके लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रही हैं। आज सुबह से ही ट्विटर पर #GlobalPrayersForSSR ट्रेंड कर रहा है।

    सुशांत मामले में लगातार उनके फैंस, परिवार के अलावा कंगना रनौत, कृति सेनन, वरुण धवन, शेखर सुमन, अंकिता लोखंडे और कुशाल टंडन जैसे बॉलीवुड और छोटे पर्दे की हस्तियां CBI जांच की मांग कर रही हैं।

    दुखद

    14 जून को अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे सुशांत

    सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित घर में मृत पाए गए थे। वह सिर्फ 34 साल के थे। रिपोर्ट्स के अनुसार कहा गया कि सुशांत डिप्रेशन में थे।

    अब तक इस मामले में कई खुलासे हो चुके हैं। फिलहाल सुशांत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी के तौर पर देखा जा रहा है।

    इस मामले में मुंबई पुलिस से लेकर पटना पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और CBI तक जुड़ चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    बॉलीवुड समाचार

    ऋतिक से लेकर रजनीकांत तक, इन अभिनेताओं ने ठुकराई थी सलमान की 'बजरंगी भाईजान' सलमान खान
    भोजपुरी अदाकारा अनुपमा पाठक ने की आत्महत्या, पहले फेसबुक पर अपलोड की वीडियो मनोरंजन
    सुशांत मामले में सामने आया नया नाम, जानिए कौन हैं श्रुति मोदी मनोरंजन
    यशराज फिल्म्स के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं शाहरुख खान, दिखाएंगे 'पठानी' अंदाज! दीपिका पादुकोण

    मनोरंजन

    सुशांत और रिया चक्रवर्ती के यूरोप ट्रिप पर उठे सवाल, जानिए किसने क्या कुछ कहा बॉलीवुड समाचार
    रिया चक्रवर्ती को ED ने भेजा समन, 7 अगस्त को पेश होने को कहा बॉलीवुड समाचार
    फांसी पर लटके मिले टीवी एक्टर समीर शर्मा, खुदकुशी की आशंका बॉलीवुड समाचार
    हिमांशी खुराना के बाद अब आसिम रियाज पर हमला, हुए बुरी तरह घायल बॉलीवुड समाचार

    सुशांत सिंह राजपूत

    #NewsBytesExclusive: 'राजी' को लेकर मेघना गुलजार पर भड़के हरिंदर सिक्का, कही ये बड़ी बातें नेपोटिज्म
    सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप बॉलीवुड समाचार
    सुशांत का परिवार इसलिए नहीं कर रहा CBI जांच की मांग, बहन श्वेता ने खोला राज बॉलीवुड समाचार
    सुशांत के पिता की छह पन्नों की FIR, रिया चक्रवर्ती पर लगाए ये बड़े आरोप बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025