NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत की दोस्त के सबूतों पर सवाल, टी-शर्ट पर मिले जूतों के निशान का क्या हुआ?
    अगली खबर
    सुशांत की दोस्त के सबूतों पर सवाल, टी-शर्ट पर मिले जूतों के निशान का क्या हुआ?

    सुशांत की दोस्त के सबूतों पर सवाल, टी-शर्ट पर मिले जूतों के निशान का क्या हुआ?

    लेखन भावना साहनी
    Aug 02, 2020
    04:02 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने होने को आए है, लेकिन अब भी हर दिन इस मामले में नई बातें निकलकर सामने आ रही हैं।

    अब सुशांत की दोस्त स्मिता पारेख ने भी इंडिया टूडे को दिए एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने सुशांत की आत्महत्या पर भी सवाल खड़े किए है।

    वहीं कई ऐसे सबूतों की बात की जिन पर ज्यादा गौर ही नहीं किया गया।

    संदेह

    20 पन्नों का सुसाइड नोट लिखते सुशांत: स्मिता

    स्मिता ने कहा सुशांत के घर से कई सबूत मिले थे जिनकी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

    उन्होंने कहा, "मुझे पता है उस दिन बहुत सारे सबूत मिले थे। उनके मोबाइल फोन को ही खंगाला जाए तो वही सबसे बड़ा सबूत साबित होगा। सुशांत के फोन रिकॉर्ड्स और मैसेजेस की सही तरीके से जांच की जाए।"

    स्मिता का कहना है कि सुशांत हर चीज लिखते थे। अगर उन्होंने आत्महत्या की होती तो वह 20 पन्नो का लेटर लिखकर जाते।

    सबूत

    सुशांत की टीशर्ट पर थे जूतों के निशान

    स्मिता ने सबूतों की बात करते हुए कहा कि सुशांत के घर से एक हरे रंग का कपड़ा मिला था, जिसकी अब तक कोई रिपोर्ट नहीं आई। वह कपड़ा ऐसा था कि उसके सहारे कोई हल्का सा आदमी भी नहीं लटक सकता और सुशांत की हेल्थ तो काफी अच्छी थी।

    उन्होंने बताया कि सुशांत की टी-शर्ट पर जूतों के निशान थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर हो रही हैं, लेकिन उसकी भी कोई चर्चा नहीं की गई।

    फांसी

    किसी ने सुशांत को लटके हुए नहीं देखा: स्मिता

    स्मिता ने कहा, 'सुशांत की आंख और सिर पर चोट के निशान थे। समझ नहीं आ रहा इन चीजों पर क्यों नहीं बात हो रही?'

    स्मिता ने कहा कि अगर सुशांत ने फांसी लगाई थी तो उन्हें किसी ने लटके हुए क्यों नहीं देखा?

    उन्होंने बताया सुशांत जब दरवाजा नहीं खोल रहे थे तब सबसे पहले उनकी बहन मीतू को कॉल करके बुलाया जाना था, जो सुशांत के घर से सिर्फ 15 मिनट की ही दूरी पर ही रहती हैं।

    शक

    कहां गया सुशांत के कमरे की चाबी बनाने वाला?

    स्मिता ने कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि उनके आने तक एक चाबी वाले को बुलाकर उनके कमरे का दरवाजा खोल लिया जाता है और उन्हें फांसी के फंदे से उतारकर बेड पर भी लिटा दिया गया। उनकी बहन ने भी उन्हें लटके हुए नहीं देखा।

    इसके अलावा वह चाबी बनाने वाली कहां गया? किसी ने उसे ढूंढने या उसका बयान लेने की कोशिश क्यों नहीं की?

    जांच पर सवाल

    मुंबई पुलिस से खुश हैं रिया चक्रवर्ती: स्मिता

    स्मिता ने रिया चक्रवर्ती के प्रति मुंबई पुलिस के नम्र व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह रिया मुंबई पुलिस की जांच से बेहद खुश हैं। उन्होंने खुद यह बात स्मिता को बताई। उन्होंने यह भी कहा कि रिया ने मुंबई पुलिस को दुनिया की सबसे बेहतरीन पुलिस बताया है।

    रिया ने बताया कि बयान के दौरान भी पुलिस ने उन्हें बहुत सहज कर दिया था। स्मिता ने कहा सिद्धार्थ पिटानी ने भी मुंबई पुलिस की तारीफ की।

    जानकारी

    मैनेजर दिशा सालियन की मौत से है सुशांत की मौत का कनेक्शन

    स्मिता ने बताया सुशांत की मौत का कनेक्शन उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियन की मौत से है। उन्होंने कहा, 'सुशांत कहते थे अब वे लोग उनके पीछे आएंगे।' हालांकि, स्मिता ने कहा कई बार पूछे जाने पर भी सुशांत ने कोई नाम नहीं बताया।

    इंटरव्यू

    बॉडीगार्ड ने बताई थी एक ही बात

    हाल ही में सुशांत के बॉडीगार्ड और पुराने कुक ने एक इंटरव्यू में बताया कि यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत की तबीयत खराब रहने लगी थी।

    बॉडीगार्ड ने कहा था कि रिया अपने परिवार और दोस्तों के साथ उन्हीं के घर में पार्टियां करती थीं, जिसमें रिया के भाई के दोस्त भी शरीक होते थे, जबकि सुशांत खुद इन पार्टीज में नहीं जाते थे और बीमार हालत में सोते रहते थे।

    हालांकि, सारा खर्च उन्ही का होता था।

    FIR

    पिता ने रिया के खिलाफी दर्ज करवाई FIR

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

    इसमें उन्होंने रिया पर सुशांत को प्यार के जाल फंसाने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

    उन्होंने रिया पर IPC की धारा 341, 342, 280, 420, 406, 420 और 306 के तहत मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद पटना पुलिस इस मामले की जांच के सिलसिले में मुंबई भी पहुंची।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस
    मनोरंजन
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    बॉलीवुड समाचार

    प्रभास के साथ फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को मिली 20 करोड़ रुपये फीस, रचा इतिहास! दीपिका पादुकोण
    क्या 'कृष 4' में चार किरदारों में नजर आएंगे ऋतिक रोशन? राकेश रोशन ने बताई सच्चाई मनोरंजन
    भाजपा नेता का दावा- बॉलीवुड सितारों के पाकिस्तान और ISI के साथ रिश्ते पाकिस्तान समाचार
    घर भेजने के बाद अब सोनू सूद प्रवासियों को दिलवाएंगे नौकरी, लॉन्च किया रोजगार पोर्टल मनोरंजन

    मुंबई पुलिस

    #MeToo: आलोक नाथ के खिलाफ रेप के मामले में एफआईआर दर्ज बॉलीवुड समाचार
    बिना हेलमेट बाइक चला रहे पुलिसवाले को रोकना पड़ा महंगा, गिरफ्तार हुआ युवक मुंबई
    असम पुलिस ने किया ट्वीट, 'किसी का गांजा गुम हुआ तो घबराएं नहीं, संपर्क करें' ट्विटर
    झारखंड: तबरेज की लिंचिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ का छात्रों की बस पर हमला शिवसेना समाचार

    मनोरंजन

    विधु विनोद चोपड़ा की वजह से आत्महत्या करने वाले थे चेतन भगत, खुद किया खुलासा नेपोटिज्म
    नेपोटिज्म बहस के बीच बोले गोविंदा, कहा- सिर्फ चार-पांच लोग ही चला रहे हैं इंडस्ट्री नेपोटिज्म
    क्या 'भाभीजी घर पर हैं' में सौम्या टंडन की जगह लेने वाली हैं शेफाली जरीवाला? टीवी शो
    'हमारी बहू सिल्क' की अभिनेत्री राखियां बनाकर बेचने पर मजबूर, एक साल से नहीं मिली फीस बॉलीवुड समाचार

    सुशांत सिंह राजपूत

    जानिए सुशांत के साथ 'दिल बेचारा' में नजर आने वाली संजना संघी के कुछ दिलचस्प बातें बॉलीवुड समाचार
    सुशांत की 'दिल बेचारा' की डिजिटल रिलीज पर रोक की मांग, NHRC में दायर की अपील बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर भड़के फैंस के गुस्से को मनोज बाजपेयी ने बताया सही नेपोटिज्म
    आउटसाइडर्स के लिए लॉन्च हुआ नया प्लेटफॉर्म, अब सीधे कर पाएंगे निर्माता-निर्देशक से संपर्क नेपोटिज्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025