NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत आत्महत्या मामला: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, लगा साजिश रचने का आरोप
    अगली खबर
    सुशांत आत्महत्या मामला: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, लगा साजिश रचने का आरोप

    सुशांत आत्महत्या मामला: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, लगा साजिश रचने का आरोप

    लेखन भावना साहनी
    Jun 21, 2020
    06:53 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक आत्महत्या ने लोगों के मन में ढ़ेरों सवाल खड़े कर दिए हैं।

    सुशांत का परिवार और फैंस इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस की जांच का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। सुशांत के फैंस का गुस्सा भी कम नहीं हो रहा है।

    अब इस मामले में शनिवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

    आरोप

    प्रेमजाल में फंसाने का लगा आरोप

    पताही के रहने वाले कुंदन कुमार ने रिया के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इसकी सुनवाई 24 जून को होगी।

    कुंदन ने अपनी शिकायत में कहा है कि रिया ने सुशांत के खिलाफ साजिश रची थी। उन्होंने अभिनेता को अपने प्रोमजाल में फंसाया और फिर की चीजों के लिए उनका लाभ उठाया। जबकि सुशांत रिश्ते को सच मान रहे थे। रिया सिर्फ उनका इस्तेमाल कर रही थी।

    रिया पर 420 और 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    उकसाना

    अलग होने के बाद भी सुशांत को उकसाती थीं रिया

    कुंदन ने अपनी इस शिकायत में रिया पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि सुशांत ने अपने परिवारवालों को भी रिया से शादी के लिए राजी कर लिया था। लेकिन तभी रिया ने उनसे रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया।

    कुंदन का आरोप है कि रिया उनसे अलग होने के बाद भी उन्हें फोन करके उकसाती रहती थी। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चले गए और सुसाइड करने पर मजबूर हो गए।

    खुलासे

    पूछताछ में रिया ने किए थे कई खुलासे

    हाल ही में मुंबई पुलिस ने रिया से नौ घंटों से भी ज्यादा पूछताछ की।

    इस दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले ही उनके और सुशांत के बीच किसी वजह से विवाद हुआ था। जिसके बाद उन्होंने सुशांत का घर छोड़ दिया था। वहीं, वे दोनों इसी साल नवंबर में शादी करने वाले थे।

    पुलिस अब तक सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी, मैनेजर, नौकर, परिवार और रिया सहित 13 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

    जानकारी

    इन सितारों के खिलाफ भी दर्ज करवाई जा चुकी है शिकायत

    रिया से पहले मुजफ्फरपुर कोर्ट में निर्माता-निर्देशक करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा, एकता कपूर, सलमान खान, दिनेश विजान और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

    शिकायत में कहा कि इन सभी ने सुशांत का बहिष्कार कर दिया था। उनकी फिल्मों को रिलीज नहीं होने दिया जा रहा था।

    इस मामले पर 3 जुलाई को सुनवाई होगी।

    दुखद

    हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए सुशांत

    गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को बांद्रा में स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह सिर्फ 34 साल के थे।

    रिपोर्ट्स के अनुसार वह पिछले छह महीनों से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। रिया पूछताछ के दौरान यह खुलासा कर चुकी हैं कि डिप्रेशन की वजह से सुशांत का बर्ताव भी कभी-कभी अलग हो जाता है। कहा जा रहा है कि कुछ दिनों से उन्होंने अपनी दवाईयां लेना भी छोड़ दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    गूगल एंटीट्रस्ट मुकदमा सुलझाने को तैयार, निपटारे के लिए खर्च करेगी 4,200 करोड़ रुपये गूगल
    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    पुलिस हिरासत में 'बाहुबली' अभिनेत्री राम्या कृष्णन, कार से जब्त हुई 104 शराब की बोतलें चेन्नई
    सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली, अब 'मुन्नाभाई' के अभिनेता की मदद के लिए आए आगे मनोरंजन
    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, घर में लटकती मिली लाश मनोरंजन
    सुशांत सिंह राजपूत को सोशल मीडिया पर ऐसे श्रद्धांजलि दे रहीं मशहूर हस्तियां अक्षय कुमार

    मनोरंजन

    दीपिका सिंह की मां हुई कोरोना वायरस पॉजीटिव, अभिनेत्री ने मांगी मुख्यमंत्री केजरीवाल से मदद दिल्ली
    #Review: कई जगहों पर बोर करती है आयुष्मान-अमिताभ की 'गुलाबो सिताबो', जानिए कैसी है फिल्म बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 14: पनवेल में फार्म हाउस से प्रोमो शूट करेंगे सलमान, जानिए क्या होगा खास! टीवी शो
    कोरोना पॉजीटिव होने के बावजूद घर लौंटी मोहिना कुमारी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी टीवी शो

    सुशांत सिंह राजपूत

    पेट की चर्बी से कैसे पाएँ छुटकारा? सेलीब्रिटी फ़िटनेस ट्रेनर माहेक नायर ने किया ख़ुलासा स्वास्थ्य
    रिया से शादी करने की जल्दी में सुशांत, लेकिन अभिनेत्री अभी तैयार नहीं, जानें वजह बॉलीवुड समाचार
    चांद पर जमीन खरीद चुके सुशांत कर रहे हैं चंद्रमा मिशन की तैयारी बॉलीवुड समाचार
    यूरोप में गर्लफ्रेंड रिया संग छुट्टियां मना रहे सुशांत! साथ में तस्वीर हुई वायरल इटली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025