NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत मामला: मुंबई DCP के संपर्क में थी रिया चक्रवर्ती, कॉल डिटेल्स में कई खुलासे
    अगली खबर
    सुशांत मामला: मुंबई DCP के संपर्क में थी रिया चक्रवर्ती, कॉल डिटेल्स में कई खुलासे

    सुशांत मामला: मुंबई DCP के संपर्क में थी रिया चक्रवर्ती, कॉल डिटेल्स में कई खुलासे

    लेखन भावना साहनी
    Aug 08, 2020
    09:55 am

    क्या है खबर?

    सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती पर शक की सुई टिक गई है। जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ रही हैं रिया की मुसीबतें भी बढ़ती जा रही हैं।

    अब रिया की कॉल डिटेल्स का खुलासा हुआ है, जिसके बाद मुंबई पुलिस भी सवालों के घेरे में दिख रही है।

    जहां एक ओर मुंबई पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच का दावा कर रही है वहीं, रिया के कॉल रिकॉर्ड से एक हैरान करने वाली बात सामने आई है।

    जानकारी

    मुंबई के DCP के साथ संपर्क में थीं रिया

    आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत की मौत के बाद रिया लगातार बांद्रा के DCP अभिषेक त्रिमुखे के साथ संपर्क में थीं। उनकी चार बार फोन पर DCP से बात हुई। इसके अलावा मैसेज के जरिए भी दोनों के बीच संपर्क किया गया था।

    कॉल रिकॉर्ड

    जानिए कितनी बार हुई रिया और DCP की बात

    जानकारी के अनुसार रिया ने 21 जून को त्रिमुखे को कॉल किया। दोनों ने 28 सेकंड बात की।

    इसके बाद 22 जून को DCP ने रिया को मैसेज किया। फिर इसी दिन उन्होंने रिया से 29 सेकंड फोन पर बात की।

    आठ दिन बाद त्रिमुखे ने फिर रिया को फोन मिलाया। इस बार 66 सेकंड बात हुई।

    इसके काफी दिनों तक इनमें कोई संपर्क नहीं हुआ। लेकिन 18 जुलाई को रिया ने DCP को फोन कर 61 सेकंड बात की।

    सफाई

    कॉल्स पर मुंबई पुलिस ने दी सफाई

    मुंबई पुलिस ने कॉल्स पर सफाई देते हुए कहा कि यह कॉल्स रिया को तब किए जब उन्हें बांद्रा पुलिस स्टेशन और सांताक्रूज बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था।

    मुंबई पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ ऑफिशियल कॉल्स थीं।

    गौरतलब है कि रिया और DCP त्रिमुखे के बीच यह बातचीत उस समय हुई जब पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही थी। ऐसे में DCP उनके साथ संपर्क में रहे जिन पर सबसे ज्यादा आरोप हैं।

    कॉल डिटेल्स

    इन लोगों से भी की रिया ने बात

    टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार रिया की कॉल डिटेल्स से इस बात का भी खुलासा हुआ कि पिछले छह महीनों में उन्होंने सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी से 808 बार फोन पर बात की थी।

    इसके अलावा उन्होंने 289 कॉल्स सुशांत के हाउस मैनेजर सैम्युल मिरांडा को किए गए।

    दूसरी ओर महेश भट्ट से भी कई बार रिया की बात हुई है।

    वहीं सुशांत ने उन्हें 51 बार कॉल किया जबकि उन्होंने अभिनेता 94 कॉल्स किए थे।

    आरोपी

    रिया को माना जा रहा मुख्य आरोपी

    सुशांत मामले में रिया का नाम सबसे ज्यादा सामने आ रहा है। इस समय उन्हें मुख्य आरोपी के तौर पर देखा जा रहा है।

    सुशांत के पिता ने पटना में रिया और उनके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि वे लोग उनके बेटे की जिंदगी में एक सोची-समझी साजिश के तहत आए थे। इस दौरान रिया ने सुशांत को प्यार के जाल में फंसाकर उनके पैसे हड़के और आत्महत्या के लिए उकसाया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस
    मनोरंजन
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया
    डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत अमेरिका
    मिस वर्ल्ड बनकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुकीं ये हसीनाएं, एक बनीं डॉक्टर मिस वर्ल्ड

    बॉलीवुड समाचार

    सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को 9 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा- रिपोर्ट्स डिज्नी+ हॉटस्टार
    बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं श्वेता तिवारी की बेटी पलक, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक टीवी शो
    'बाहुबली' डायरेक्टर राजामौली सहित पूरा परिवार मिला कोरोना पॉजिटिव, घर पर ही हुए क्वारंटाइन बाहुबली
    सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत की मौत को बताया मर्डर, शेयर किये 'सबूत' मनोरंजन

    मुंबई पुलिस

    असम पुलिस ने किया ट्वीट, 'किसी का गांजा गुम हुआ तो घबराएं नहीं, संपर्क करें' ट्विटर
    झारखंड: तबरेज की लिंचिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ का छात्रों की बस पर हमला शिवसेना समाचार
    कर्नाटक संकटः बागी विधायकोें से मिलने पहुंचे शिवकुमार को रोका गया, राज्यपाल से मिलेंगे भाजपा नेता मुंबई
    कर्नाटक संकट: 2 और कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा, बागियों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता हिरासत में मुंबई

    मनोरंजन

    अभिनेता अनुपम श्याम ICU में भर्ती, आर्थिक मदद मांगने को मजबूर हुआ परिवार बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ बच्चन का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, बोले- ठोक दो सा** को बॉलीवुड समाचार
    सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप बॉलीवुड समाचार
    सुशांत का परिवार इसलिए नहीं कर रहा CBI जांच की मांग, बहन श्वेता ने खोला राज बॉलीवुड समाचार

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत की बायोपिक में उनका ये हमशक्ल निभाएगा अभिनेता का किरदार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    कंगना के 'बी ग्रेड एक्ट्रेस' के बयान पर अब स्वरा और तापसी ने दिया ऐसा जवाब नेपोटिज्म
    सुशांत आत्महत्या मामला: फिल्म समीक्षक राजीव मसंद से पूछताछ करेगी मुंबई पुलिस बॉलीवुड समाचार
    अब अनुराग कश्यप पर भड़की कंगना रनौत, बोली- ये हैं मिनी महेश भट्ट नेपोटिज्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025