सूर्य की 'विश्वनाथ एंड संस' का बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक धमाका, पहले हफ्ते कमाए इतने करोड़
मनोरंजन
सूर्य की फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। अपने पहले हफ्ते में ही इसने दुनिया भर में 141.32 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
भले ही 7वें दिन फिल्म की कमाई थोड़ी कम रही, फिर भी इसने भारत में कुल 81.60 करोड़ रुपये का नेट और 94.32 करोड़ रुपये का ग्रॉस कीमाई कर ली है।
तेलुगू वर्जन ने घरेलू बाजारों में मारी बाजी
घरेलू बाजार में तेलुगू वर्जन सबसे आगे रहा, जिसने बढ़िया आंकड़े दर्ज किए। तमिल वर्जन भी ज्यादा पीछे नहीं था।
देश में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु से सबसे ज्यादा कमाई हुई। कर्नाटक और केरलम ने भी ठीक-ठाक कमाई की।
खास बात यह है कि विदेशी बाजारों से फिल्म ने 47 करोड़ रुपये की बड़ी कमाई की। इससे साफ पता चलता है कि सूर्य की लोकप्रियता भारत से बाहर भी बहुत ज्यादा है।