'करप्पु' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सूर्या ने दिया सीक्वल का बड़ा हिंट
सूर्या की नई फिल्म 'करप्पु' ने बॉक्स ऑफिस पर उनके पुराने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
RJ बालाजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की जबरदस्त कामयाबी ने अब इसके सीक्वल की उम्मीद जगा दी है।
हाल ही में एक इवेंट के दौरान सूर्या ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इसके अगले भाग से जुड़ा अपडेट जल्द ही सामने आएगा।
'करप्पु' में सूर्या और तृषा कृष्णन की जोड़ी ने मचाया धमाल
निर्देशक बालाजी की कहानी सुनते ही सूर्या ने एक घंटे के भीतर फिल्म के लिए हामी भर दी थी। उन्होंने बालाजी पर अपना पूरा भरोसा जताया था। दोनों को ही अंदाजा नहीं था कि फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित होगी।
बालाजी का मानना है कि मई में रिलीज होने से फिल्म को ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिला। उस वक्त न तो परीक्षाओं का दबाव था और न चुनाव का शोर-शराबा।
यह फिल्म करीब 20 साल बाद सूर्या और तृषा कृष्णन को एक बार फिर पर्दे पर साथ लेकर आई है।
फिल्म में इंद्रन्स, अनघा माया रवि, शिवदा और स्वसिका भी अहम किरदारों में हैं। खास बात ये है कि RJ बालाजी ने खुद इसमें विलेन का दमदार किरदार निभाया है।