सूर्या की नई फिल्म को मिला ये नाम, पहले पोस्टर के साथ रिलीज से उठा पर्दा
क्या है खबर?
साउथ सुपरस्टार सूर्या अपनी नई फिल्म के जरिए फिर धमाल मचाने आ रहे हैं। काफी समय से उनकी आगामी फिल्म चर्चा में थी जिसे अस्थायी तौर पर 'सूर्या 46' नाम दिया गया था। अब निर्माताओं ने फिल्म का आधिकारिक तौर पर नामकरण कर दिया है। फिल्म से पहला पोस्टर जारी किया गया है। साथ ही इसकी रिलीज से पर्दा उठाया गया है। वेंकी एटलुरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रवीना टंडन महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगी।
रिलीज
जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
सूर्या की आगामी फिल्म का शीर्षक 'विश्वनाथ एंड संस' रखा गया है। पोस्टर में अभिनेता एक बड़ी सी बिल्डिंग में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने गोद में छोटा सा बच्चा लिया हुआ है। दाेनों के चेहरों पर हल्की सी मुस्कान दिख रही है। यह इमोशनल ड्रामा से भरपूर एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म बताई जा रही है जिसमें ममिता बैजू भी होंगी। फिल्म जुलाई, 2026 में सिनेमाघरों का रुख करेगी, लेकिन रिलीज तारीख का ऐलान होना बाकी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Love with a difference, family with a purpose — we arrive in July as a wholesome entertainer.#VenkyAtluri@gvprakash@_mamithabaiju@realradikaa akka@TandonRaveena@SitharaEnts pic.twitter.com/pMpY8U1vCs
— Suriya Sivakumar (@Suriya_offl) March 2, 2026