सूर्या और ज्योतिका फिर बने दूल्हा-दुल्हन, अपनी 20वीं सालगिरह पर चर्च में रचाई शादी
क्या है खबर?
दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय जोड़ों में से एक, सूर्या और ज्योतिका फिर से दूल्हा-दुल्हन बने। अपनी शादी की 20वीं सालगिरह पर उन्होंने चर्च में इसाई रीति-रिवाज के साथ फिर से कसमों को दोहराया है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने दोबारा शादी के लिए यूनाइटेड किंगडम के स्कॉटलैंड स्थित एक चर्च को चुना। दिल छू लेने वाले इस पल में उनके बच्चे दीया और देव भी गवाह बने। शादी का प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
शादी
सफेद गाउन में खूबसूरत लगीं ज्योतिका, बेटे ने मंडप में पहुंचाया
सूर्या और ज्योतिका ने अपनी शादी में इसाई धर्म वाले पारंपरिक परिधान पहने। अभिनेत्री स्ट्रैपलेस सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वहीं सूर्या क्रीम रंग के सूट में उनके साथ बेहद आकर्षक नजर आ रहे थे।
सबसे भावुक पल तब आया, जब देव अपनी मां ज्योतिका का हाथ थामकर उन्हें मंडप में ले गए। अपनी दुल्हनिया को देखकर सूर्या की आंखें खुशी से नम हो गईं।
बता दें, दाेनों ने 11 सितंबर, 2006 को तमिल रीति-रिवाज से शादी की थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
• EXCLUSIVE : 20th Wedding Anniversary Celebration Of @Suriya_offl & #Jyothika 🤍 pic.twitter.com/6SEThcDQ5r
— Suriya Fans Team™ (@SuriyaFansTeam) September 15, 2026