NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जयंती विशेष: सुरेखा सीकरी ने इन दमदार किरदारों से बनाई अपनी एक अलग पहचान
    अगली खबर
    जयंती विशेष: सुरेखा सीकरी ने इन दमदार किरदारों से बनाई अपनी एक अलग पहचान
    सुरेखा सीकरी ने अपने दमदार किरदारों से बनाई पहचान

    जयंती विशेष: सुरेखा सीकरी ने इन दमदार किरदारों से बनाई अपनी एक अलग पहचान

    लेखन मेघा
    Apr 19, 2023
    07:46 am

    क्या है खबर?

    टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।

    19 अप्रैल, 1945 को नई दिल्ली में जन्मी अभिनेत्री ने 1976 में 'किस्सा कुर्सी का' से अपने सफर की शुरुआत की थी।

    भले ही अब वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके निभाए गए किरदार आज भी लोगों के जेहन में मौजूद हैं।

    आइए उनके कुछ दमदार किरदारों के बारे में जानते हैं।

    #1

    बधाई दो

    साल 2018 में आई 'बधाई दो' में सुरेखा ने सास की भूमिका निभाई थी, जिसका अक्सर अपनी बहू (नीना गुप्ता) से झगड़ा होता है।

    हालांकि बाद में उनका किरदार तब नया रूप लेता है जब बहू के ज्यादा उम्र में मां बनने की खबर मिलने पर रिश्तेदार ताने देते हैं।

    इस दौरान वह बहू की ढाल बन जाती हैं। इस किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया था।

    फिल्म में आयुष्मान खुराना भी थे और यह नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    #2

    तमस

    साल 1988 में आई 'तमस' भीष्म साहनी के उपन्यास पर आधारित थी, जिसका निर्देशन गोविंद निहलानी ने किया था।

    विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में सुरेखा सहायक भूमिका में नजर आई थीं, लेकिन राजो के किरदार में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली थी।

    इसी फिल्म के लिए उन्हें पहली बार सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

    यह फिल्म यूट्यूब पर आसानी से देखी जा सकती है।

    #3

    मम्मो

    श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म 'मम्मो' 1994 में आई थी।

    इस फिल्म में सुरेखा फय्याजी के किरदार में इस हद तक ढल गई थीं कि जिसने भी उनके अभिनय को देखा वह उनका मुरीद हो गया।

    फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें दूसरे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

    इस फिल्म में उनके साथ फरीदा जलाल और अमित फाल्के नजर आए थे।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा पर देखी जा सकती है।

    #4

    किस्सा कुर्सी का

    1978 में आई 'किस्सा कुर्सी का' सुरेखा की डेब्यू फिल्म थी। यह फिल्म एक राजनीतिक ड्रामा था, जिसमें वह मीरा के किरदार में नजर आई थीं।

    फिल्म में उनकी बड़ी भूमिका नहीं थी, लेकिन फिर भी वह अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में छाप छोड़ने में सफल रही थीं।

    अपनी पहली ही फिल्म में वह शबाना आजमी और राज बब्बर जैसे कलाकारों के साथ दिखाई दी थीं।

    यह फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है।

    #5

    बालिका वधू

    'बालिका वधू' एक मशहूर टीवी शो था, जिसमें सुरेखा ने दादी सा का किरदार निभाया था।

    शो में सुरेखा के अभिनय को काफी पसंद किया गया और वह सबसे ज्यादा लोकप्रिय दादी सा के नाम से ही हुई।

    इसके बाद वह 'परदेस में है मेरा दिल' शो में भी दादी की भूमिका में नजर आई थी।

    'बालिका वधू' को वूट पर देखा जा सकता है तो 'परदेस में है मेरा दिल' डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    अपनी पहली नौकरी शुरू करने वाले किशोरों को जरूर डालनी चाहिए पैसे संभालने की ये आदतें पर्सनल फाइनेंस
    कमल हासन ने किया हाई कोर्ट का रुख, 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला कमल हासन
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव का इस संस्करण में कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    टाटा हैरियर EV के कई फीचर्स का हुआ खुलासा, जानिए क्या कुछ मिलेगा  टाटा मोटर्स

    जन्मदिन विशेष

    कंगना रनौत ने बताई अपने जन्मदिन की सही तारीख, विकिपीडिया पर भड़कीं  कंगना रनौत
    आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन पर पहनी लगभग 1.5 लाख रुपये की स्वेटर, साझा की तस्वीरें  आलिया भट्ट
    जन्मदिन विशेष: शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की सदाबहार फिल्में, जानें किस OTT पर हैं मौजूद शशि कपूर
    जन्मदिन विशेष: तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में छोटे से सफर में भी बनाई अलग पहचान तनुश्री दत्ता

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: मंदिरा बेदी का सफरनामा, अभिनय से स्पोर्ट्स एंकरिंग तक  मंदिरा बेदी
    बॉक्स ऑफिस: पहले दिन सामंथा की 'शाकुंतलम' को मिली अच्छी शुरुआत, 'भोला' के सामने 'दसरा' फेल  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    करण जौहर के 'बेरोजगार' कहने पर भड़कीं कंगना, कहा- चाचा चौधरी फालतू बातों के लिए धन्यवाद  कंगना रनौत
    अयान मुखर्जी 'वॉर 2' के साथ बनेंगे यशराज फिल्म्स के दूसरे सबसे महंगे निर्देशक अयान मुखर्जी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025