LOADING...
मनी लॉन्ड्रिंग: जैकलीन फर्नांडिस की याचिका दूसरी बेंच के हवाले, जज सुनवाई से अलग हुए
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस की याचिका की सुनवाई दूसरी बेंच करेगी

मनी लॉन्ड्रिंग: जैकलीन फर्नांडिस की याचिका दूसरी बेंच के हवाले, जज सुनवाई से अलग हुए

Jun 11, 2026
05:14 pm

क्या है खबर?

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी शामिल है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने खिलाफ आरोप तय करने वाली दिल्ली की एक अदालत को चुनौती दी थी। ताजा अपडेट है कि मामले की सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के जज प्रशांत कुमार मिश्रा ने खुद को अलग कर लिया है। उनके द्वारा खुद का नाम वापस लिए जाने के बाद, जैकलीन की याचिका अब दूसरी बेंच के पास भेजी जाएगी।

वजह

जैकलीन के मामले से जज ने खुद को किया अलग

न्यूज 18 के मुताबिक, गुरुवार को जज पीके मिश्रा और अतुल एस चंदुरकर की पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी। इस दौरान जस्टिस मिश्रा ने सूचित किया कि एक संबंधित मामले में सरकार की ओर से उनके बेटे की पेशी के कारण वह इस मामले की सुनवाई नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा, "इससे संबंधित एक मामले में मेरे बेटे ने सरकार की ओर से पैरवी की थी। इसलिए मामले को किसी और बेंच के पास भेजा जाना चाहिए।"

सुनवाई

इस नई तारीख पर अदालत करेगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मिश्रा ने निर्देश दिया कि मामले को एक अन्य बेंच के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसके वह सदस्य नहीं हैं। मामले की अगली सुनवाई 25 जून को होगी। जैकलीन 3 जून को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में उपस्थिति हुई थीं, जहां उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) का आरोप है कि अभिनेत्री को ठग सुकेश के आपराधिक रिकॉर्ड का पता था, इसके बावजूद उन्होंने उससे महंगे तोहफे स्वीकार किए।

Advertisement