NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, सरकार ने किया ऐलान
    मनोरंजन

    सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, सरकार ने किया ऐलान

    सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, सरकार ने किया ऐलान
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 01, 2021, 02:17 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, सरकार ने किया ऐलान

    दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने अपने अभिनय और अलग स्टाइल से सभी का दिल जीता है। उन्होंने दक्षिण भारतयी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। अब जानकारी सामने आ रही है कि रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने जानकारी देते हुए बताया कि 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार अभिनेता रजनीकांत को दिया जाएगा। उन्होंने बताया है कि यह पुरस्कार रजनीकांत को 3 मई को दिया जाएगा।

    रजनीकांत को पुरस्कार देने की सिफारिश पांच लोगों की ज्यूरी द्वारा की गई

    केंद्रीय मंत्री जावेड़कर ने अपने ट्विटर पोस्ट में भी यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'मुझे इस बात की अत्यंत खुशी है कि 2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार रजनीकांत को मिला है। पांच सदस्यों की ज्यूरी ने एकमत से इसकी सिफारिश की है।' इस ज्यूरी में आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई शामिल थे। इन पांच लोगों की ज्यूरी ने बैठक करके रजनीकांत को पुरस्कार देने की सिफारिश की है।

    यहां देखिए जावेड़कर का ट्विटर पोस्ट

    Happy to announce #Dadasaheb Phalke award for 2019 to one of the greatest actors in history of Indian cinema Rajnikant ji

    His contribution as actor, producer and screenwriter has been iconic

    I thank Jury @ashabhosle @SubhashGhai1 @Mohanlal@Shankar_Live #BiswajeetChatterjee pic.twitter.com/b17qv6D6BP

    — Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) April 1, 2021

    अवॉर्ड रजनीकांत को घोषित करते हुए हमें बहुत खुशी है- जावेड़कर

    जावेड़कर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमें खुशी है कि देश के सभी भागों से फिल्मकार, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, संगीतकार सभी लोगों को समय-समय पर दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला है। आज इस साल का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड महान नायक रजनीकांत को घोषित करते हुए हमें बहुत खुशी है।" उन्होंने आगे कहा कि रजनीकांत बीते पांच दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।

    अब तक 50 कलाकारों को दिया जा चुका है यह पुरस्कार

    सिनेमा जगत में दादा साहब फाल्के पुरस्कार का विशेष महत्व है। 70 वर्षीय अभिनेता रजनीकांत को पुरस्कार के साथ-साथ 10 लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। बता दें कि दादा साहब फाल्के ने पहला सिनेमा 1913 में 'राजा हरिशचंद्र' बनाया था। उन्हीं की याद में उनकी मृत्यु के बाद इस अवॉर्ड का नाम उनके नाम पर रखा गया है। अब तक 50 कलाकारों को इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत को दी बधाई

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत की इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'यह अत्यंत खुशी की बात है कि थलाइवा (रजनीकांत) को दादा साहेब फालके पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें बहुत शुभकामनाएं।' इसके साथ ही भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अभिनेता को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'भावी उपलब्धियों के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।'

    यहां देखिए प्रधानमंत्री का ट्विटर पोस्ट

    Popular across generations, a body of work few can boast of, diverse roles and an endearing personality...that’s Shri @rajinikanth Ji for you.

    It is a matter of immense joy that Thalaiva has been conferred with the Dadasaheb Phalke Award. Congratulations to him.

    — Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2021

    सदाबहार रहा है रजनीकांत का फिल्मी सफर

    12 दिसंबर, 1950 को रजनीकांत का जन्म बेंगलुरू के एक गरीब मराठी परिवार में हुआ था। साउथ में रजनीकांत को थलाइवा और भगवान कहा जाता है। रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। उनकी पहली तमिल फिल्म 'अपूर्वा रागनगाल' थी। फिल्म 'अंधा कानून' से उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'द रोबोट', 'त्यागी', 'खून का कर्ज', 'दोस्ती दुश्मनी' और 'इंसाफ कौन करेगा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    बॉलीवुड समाचार
    रजनीकांत
    प्रकाश जावड़ेकर

    ताज़ा खबरें

    अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम से मिले नीरज चोपड़ा, देखें वीडियो नीरज चोपड़ा
    उत्तर प्रदेश: महाराजगंज में 111 नवजात बच्चों की मौत, मां का दूध हो सकता है वजह उत्तर प्रदेश
    अलका याग्निक बनीं सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली गायिका, टेलर स्विफ्ट और BTS को पछाड़ा अरिजीत सिंह
    दक्षिण अफ्रीका: जन्मदिन पार्टी के दौरान गोलीबारी में 8 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल दक्षिण अफ्रीका

    नरेंद्र मोदी

    BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने चेताया- देश में विभाजन पैदा करने की कोशिश BBC
    BBC डॉक्यूमेंट्री: प्रधानमंत्री मोदी से पहले इन विषयों की डॉक्यूमेंट्री पर भी हो चुका है विवाद BBC
    BBC डॉक्यूमेंट्री: स्क्रीनिंग को लेकर हुए बवाल की जांच के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बनाई समिति  दिल्ली विश्वविद्यालय
    अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर, शेयरों में भारी गिरावट अडाणी समूह

    बॉलीवुड समाचार

    'पठान' की सफलता के बाद प्रशंसकों से मिले शाहरुख खान, वीडियो वायरल शाहरुख खान
    भायंदर: 'पठान' की स्क्रीनिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, 9 गिरफ्तार पठान फिल्म
    फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक जारी  अनुराग कश्यप
    अन्नू कपूर को मिली अस्पताल से छुट्टी, हालत स्थिर अन्नू कपूर

    रजनीकांत

    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' की रिलीज डेट टली, जानिए निर्माताओं ने क्यों लिया यह फैसला जेलर फिल्म
    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' से तमन्ना भाटिया का फर्स्ट लुक जारी तमन्ना भाटिया
    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' से मोहनलाल का पहला लुक जारी, कैमियो रोल में नजर आएंगे अभिनेता जेलर फिल्म
    रजनीकांत संग पहली बार जमेगी मोहनलाल की जोड़ी, जानिए फिल्म 'जेलर' के बारे में सबकुछ ऐश्वर्या राय

    प्रकाश जावड़ेकर

    रविशंकर प्रसाद और जावड़ेकर को मिल सकते हैं पार्टी में बड़े पद, चुनावी राज्यों में जिम्मेदारियां रविशंकर प्रसाद
    मध्य प्रदेश में खुला एशिया का सबसे बड़ा हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक, जानिये खासियत मध्य प्रदेश
    केंद्र सरकार का किसानों को तोहफा, खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में किया इजाफा नरेंद्र मोदी
    देश में इस साल दिसंबर तक सबको लग जाएगी कोरोना वैक्सीन- केंद्र सरकार राहुल गांधी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023