सनी देओल इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे गदर, जानें कब होंगी रिलीज
क्या है खबर?
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल के लिए आने वाले 2 साल बेहद खास होने वाले हैं। उनकी कई एक्शन, ड्रामा और बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने की तैयारी में हैं। इन्हें लेकर दर्शकों के बीच में काफी उत्साह है और सभी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये फिल्में कौन-सी हैं और ये कब रिलीज होंगी।
#1, #2 & #3
'बंटवारा 1947', 'रामायण पार्ट 1' और 'कोल किंग'
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी अहम किरदार में नजर आएंगे। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में सनी हनुमान जी की भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 6 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी। अनिल शर्मा की फिल्म 'कोल किंग' से सनी एक बार फिर तहलका मचाएंगे। यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में आएगी।
#4, #5 & #6
'इक्का','जाट 2'और 'रामायण पार्ट 2'
फिल्म 'इक्का' में सनी अहम भूमिका में हैं। निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की ये फिल्म 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'जाट' के पहले पार्ट के हिट होने के बाद अब मेकर्स इसका सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इसमें सनी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी। नितेश तिवारी फिल्म 'रामायण पार्ट 2' साल 2027 की दिवाली पर रिलीज करेंगे। इसमें सनी के साथ-साथ रणबीर कपूर और साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका में होंगी।
#7 & #8
'गदर 3' और 'बाप'
निर्देशक अनिल शर्मा 'गदर 3' बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में भी सनी और अमीषा पटेल की जोड़ी तहलका मचाएगी। इसकी आधिकारिक रिलीज की तारीख का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये साल 2027 में रिलीज होगी। 'बाप' में सनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ-साथ संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ दिखाई देंगे। वहीं इस फिल्म की रिलीज तारीख की अभी तक घोषण नहीं हुई है।