करोड़ों खर्च हुए, लेकिन रिलीज नहीं हुईं सनी देओल की ये फिल्में; वजह चौंका देगी
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हालांकि, उनकी कुछ महत्वाकांक्षी परियोजनाएं ऐसी भी रहीं, जो विभिन्न कारणों से पूरी नहीं हो सकीं या रिलीज ही नहीं हो पाईं। ऐसे में आइए जानते हैं सनी की उन फिल्मों के बारे में, जो कभी सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सकीं।
#1 & #2
'द मैन' और 'शीशा'
फिल्म 'द मैन' में सनी ने अभिनेता के साथ-साथ निर्देशक की कमान भी संभाली थी। इस फिल्म में उनके साथ शिल्पा शेट्टी भी थीं। फिल्म की घोषणा हुई, लेकिन इसकी शूटिंग नहीं हुई और न ही इसके बारे में कोई जानकारी सामने आई।
'शीशा' नाम से निर्देशक एक हॉरर फिल्म बनाने वाले थे। इसमें वो सनी को लीड रोल में लेना चाहते थे। हालांकि, यह फिल्म कभी बन नहीं पाई, बाद में इसी नाम का उपयोग करके दूसरी फिल्म बनी।
#3 & #4
'चुनौती' और 'इंडियन'
'चुनौती' सनी की एक ऐसी फिल्म थी जिसकी घोषणा हुई थी, लेकिन यह कभी सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाई। इस फिल्म में सनी के साथ रेखा, अरशद वारसी, शक्ति कपूर, मुकेश ऋषि और असरानी जैसे कलाकार थे।
'इंडियन' में सनी के साथ ऐश्वर्या राय नजर आने वाली थीं। यह फिल्म ऐश्वर्या की डेब्यू फिल्म होने वाली थी, लेकिन यह उस समय रिलीज नहीं पो पाई। बाद में सनी ने 'इंडियन' नाम से दूसरी फिल्म रिलीज की थी।
जानकारी
#5 'इश्क मुश्क'
'इश्क मुश्क' सनी की एक ऐसी बहुचर्चित अधूरी फिल्म थी, जो कभी पूरी नहीं हो पाई। जब इस फिल्म की घोषणा हुई, तो फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सकी।