LOADING...
'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च पर सनी देओल ने पहने फटे जूते? लोग बोले- चलते-चलते घिस गए
सनी देओल का वीडियो हो रहा वायरल

'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च पर सनी देओल ने पहने फटे जूते? लोग बोले- चलते-चलते घिस गए

Jun 30, 2026
03:58 pm

क्या है खबर?

सनी देओल और अक्षय खन्ना की आगामी फिल्म 'इक्का' का ट्रेलर जारी हो गया है। इस कोर्टरूम ड्रामा में सनी एक बार फिर वकील का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर देखकर लोगों को उनकी फिल्म 'दामिनी' (1993) याद आ गई। इस बीच, एक और चीज ने लोगों का खूब ध्यान खींचा, जिस पर उनकी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का वीडियो सामने आया है और इसमें अभिनेता को फटा जूता पहने देखा गया।

वीडियो

कैमरे की नजरों से नहीं छिप सका सनी का जूता

वायरल वीडियो में लोगों ने गौर किया कि अभिनेता के एक जूते की हील फटी हुई है। बस फिर क्या लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है चलते-चलते जूता घिस गया।' दूसरे ने लिखा, 'अरे ये धरम पाजी के जूते हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'पंप उखाड़ते वक्त घिस गया होगा।' वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अभिनेता जमीन से जुड़े हुए कलाकार हैं। उनकी विनम्रता देखने लायक है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वायरल वीडियो

Advertisement

फिल्म

जानिए कब रिलीज होगी 'इक्का'

'इक्का' के जरिए सनी डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया में कदम रख रहे हैं। फिल्म में उनके साथ दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। 'बॉर्डर' (1997) की रिलीज के 29 साल बाद, सनी और अक्षय दूसरी बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। इसकी कहानी कानूनी न्याय, संघर्ष, पुरानी दुश्मनी, वफादारी और व्यक्तिगत अपराधबोध पर आधारित है। निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है। यह 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Advertisement