Loading...
'बंटवारा 1947' के लिए एडवांस बुकिंग शुरू, सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग शुरू

'बंटवारा 1947' के लिए एडवांस बुकिंग शुरू, सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Aug 11, 2026
02:17 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' अपनी रिलीज से कुछ दिन दूर है। इससे पहले निर्माताओं ने इसकी एडवांस बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है, जिसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है। राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शन द्वारा निर्मित, इस एक्शन-थ्रिलर का ट्रेलर और गाने पहले ही दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर चुके हैं। अब फिल्म की रिलीज को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच चुका है।

रिलीज

सिनेमाघरों में इस दिन सुनाई देगी सनी की दहाड़

इस साल की शुरुआत में, गणतंत्र दिवस के अवसर पर सनी की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, वहीं स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले, 14 अगस्त को उनकी फिल्म 'बंटवारा 1947' रिलीज के लिए तैयार है।

फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा मुख्य किरदार में हैं, जो 2018 में आई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' के साथ सिनेमा में वापसी कर रही हैं।

शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

फिल्म

विभाजन पर आधरित है फिल्म की कहानी

'बंटवारा 1947' भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान मानवता, बलिदान और साहस जैसे विषयों पर केंद्रित है।

इसकी कहानी लोकप्रिय लेखक और नाटककार असगर वजाहत के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ही नई' पर आधारित है।

फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

14 अगस्त को ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी अभिनीत 'आवारापन 2' से सामना करेगी, जो उसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ADVERTISEMENT