सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' का बदला नाम, रिलीज तारीख का ऐलान
क्या है खबर?
सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाहौर 1947' का शीर्षक आधिकारिक तौर पर बदल दिया गया है। फिल्म का नाम अब 'बटवारा 1947' कर दिया गया है, जिसे लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए नए शीर्षक का ऐलान किया है। साथ में इसकी रिलीज तारीख का खुलासा भी किया गया है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि निर्माता आमिर खान प्रोडक्शन है।
रिलीज
इमरान हाशमी से टक्कर लेंगे सनी देओल
सनी ने फिल्म के मोशन पोस्ट के साथ कैप्शन दिया, 'नफरत और भय के दौर में उन्होंने साहस को चुना। 14 अगस्त, 2026 से सिनेमाघरों में देखें 'बटवारा 1947'।' पोस्टर में अभिनेता के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, अली फजल और सनी के बेटे करण देओल नजर आए हैं। फिल्म के जरिए प्रीति अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं। 'बटवारा 1947' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' (14 अगस्त) से होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'बटवारा 1947' का मोशन पोस्टर
In times of hatred and fear, he chose courage.
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) June 9, 2026
Watch #Batwara1947 in theatres from 14th August 2026.@iamsunnydeol @realpreityzinta @AzmiShabana @alifazal9 karandeol @sargam.singh44 @khhushihajare @kanikkakapur
@RajSantoshi @AKPPL_Official pic.twitter.com/WYnLAodPEB