Loading...
'कौन बनेगा करोड़पति 18' के पहले मेहमान बन सकते हैं ये सुपरस्टार, इस दिन होगा प्रीमियर
KBC 18 इस दिन से हो रहा शुरू

'कौन बनेगा करोड़पति 18' के पहले मेहमान बन सकते हैं ये सुपरस्टार, इस दिन होगा प्रीमियर

Aug 05, 2026
01:04 pm

क्या है खबर?

अमिताभ बच्चन अपने लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 18वें सीजन के साथ लौट रहे हैं। शो का प्राेमो कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर जारी हुआ था, जिसके मुताबिक ये 10 अगस्त से शुरू हो रहा है। खबर है कि शो के प्रीमियर एपिसोड में बॉलीवुड के 2 सुपरस्टार शामिल होकर दर्शकों का मनोरंजन कर सकते हैं। ये दोनों कलाकार कोई और नहीं, बल्कि सनी देओल और आमिर खान होने वाले हैं।

प्रमोशन

'बटवारा 1947' के लिए शो में शामिल होंगे सनी-आमिर

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म 'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए मुख्य अभिनेता सनी को 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के प्रीमियर एपिसोड में देखा जा सकता है।

चूकि आमिर फिल्म के निर्माता हैं, इसलिए उनके आने की उम्मीद भी है।

सूत्र ने कहा, "आमिर और सनी को अमिताभ के साथ देखना फिल्म और टीवी शो दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा। 'बटवारा 1947' को प्रमोशन में जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। दोनों की मौजूदगी से KBC का नया सीजन धमाकेदार शुरुआत करेगा।"

फिल्म

इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बटवारा 1947' पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी कहानी लेखक असगर वजाहत के चर्चित नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' पर बुनी गई है।

फिल्म में प्रीति जिंटा, अली फजल, करण देओल, शबाना आजमी और अभिमन्यु सिंह भी मौजूद हैं।

ये सिनेमाघरों में 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसका ट्रेलर और गाने पहले ही यूट्यूब पर जारी किए जा चुके हैं।

ADVERTISEMENT