'सूर्या' से सनी देओल का पहला गाना जारी, उदित नारायण और कुमार सानू ने दी आवाज
क्या है खबर?
सनी देओल अपनी आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर आया था और अब निर्माताओं ने इसका पहला गाना 'सुनियो जरा' जारी किया है। जी म्यूजिक कंपनी द्वारा निर्मित यह गाना अपने साथ गायक उदित नारायण और कुमार सानू को लेकर आया है। इसके जरिए दोनों 21 साल बाद एक साथ आए हैं। गाने का फिल्मांकन सनी और रवि किशन पर किया गया है।
गाना
दोस्ती को समर्पित है सनी का नया गाना
'सुनियो जरा' गाने को उदित और कुमार ने अपनी आवाज से सजाया है। इसमें उनका साथ अनुपम अमोद ने भी दिया है। राही ने कंपोज किया है और इसके बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं।
यह गाना दोस्ती, यादों और 2 लोगों के बीच सालों से बने रिश्ते पर फोकस करता है।
फिल्म की बात करें, तो 'सूर्या' एक एक्शन-थ्रिलर है जिसमें सनी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। यह सिनेमाघरों में 20 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पूरा गाना
The golden voices are back to capture your heart. 🎤✨
— Zee Music Company (@ZeeMusicCompany) October 27, 2026
Experience the magic of friendship with #SuniyoZara 🎶
Song Out Nowhttps://t.co/3q6ExGqSr6
Kamal Mukut's #SURYAA अंत से आरंभ तक
IN CINEMAS 20th November 2026.
Produced by - @DeepakMukut @HemmantMukut #LokeshMukut… pic.twitter.com/q0jqf34tPJ