LOADING...
सुनीता आहूजा का गोविंदा के गोलीकांड पर तंज- तीसरी पार्टी के पास जाओगे तो गोली खाओगे
'लाफ्टर शेफ्स' में सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कसा तंज

सुनीता आहूजा का गोविंदा के गोलीकांड पर तंज- तीसरी पार्टी के पास जाओगे तो गोली खाओगे

May 03, 2026
04:38 pm

क्या है खबर?

टीवी के लोकप्रिय शो 'लाफ्टर शेफ्स' के तीसरे सीजन में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने मजाकिया और बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियों में हैं। शो के दौरान हंसी-मजाक के बीच सुनीता ने पिछले दिनों हुई गोविंदा की शूटिंग वाली घटना (पैर में गोली लगने का हादसा) का जिक्र करते हुए खुद पति की टांग खिंचाई कर दी। उन्होंने मजाकिया लहजे में कुछ ऐसा कहा कि वहां मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

भावुक पल

सेट पर मामी सुनीता को गले लगाकर रो पड़े कृष्णा-कश्मीरा

टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' का हालिया एपिसोड भावनाओं और खुलासों से भरपूर रहा। शो में जब सुनीता आहूजा पहुंचीं, तो कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह भावुक हो गए। इसके साथ ही पिछले 14 सालों से चला आ रहा पारिवारिक विवाद आखिरकार खत्म हो गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया। हालांकि, इस भावनात्मक मिलन के बीच सुनीता ने अपने पति और दिग्गज अभिनेता गोविंदा पर तीखे तंज कसकर सबको हैरान कर दिया।

मजाकिया तंज

गोविंदा के 'गोलीकांड' पर पत्नी का तीखा वार

'लाफ्टर शेफ्स 3' में सुनीता ने गोविंदा के गोलीकांड पर तंज कसा। कश्मीरा से बात कर सुनीता बोलीं, "कश्मीरा, जो आदमी अपनी पत्नी की इज्जत करता है, वही असली हीरो है, लेकिन जो 'आंखियों से गोली मारता' है और 'तीसरी पार्टी' (पराई औरत) के पास जाता है तो उसके घुटनों पर गोली लगती है।" शो के दौरान जब कश्मीरा ने मजाक में कहा कि कृष्णा किसी और (निया) के साथ जोड़ी बनाना चाहते हैं तो सुनीता ने तुरंत चुटकी ली।

Advertisement

निशाना

"ये तो इन मर्दाें की फितरत है"

जब कश्मीरा ने कृष्णा की आदतों का जिक्र किया तो सुनीता ने कहा, "ये तो इन मर्दों की फितरत है, इसलिए इन्हें तो गोली ही मार देनी चाहिए। ताज्जुब की बात देखिए यहां तो मैंने गोली चलाई भी नहीं, फिर भी न जाने उन्हें कैसे लग गई।" बता दें कि अक्टूबर 2024 में गोविंदा संग उनके घर पर सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब गलती से उनकी अपनी ही रिवॉल्वर से उनके पैर में गोली लग गई।

Advertisement

बेबाकी्

सुनीता का बेबाक अंदाज

हंसी-मजाक के बीच कृष्णा अभिषेक थोड़ा असमंजस में दिखे और बोले, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं किसकी साइड लूं, उनकी (गोविंदा) या इनकी (सुनीता)।" जब उन्होंने कहा कि उनकी मामी को देखकर बड़े-बड़े सुपरस्टार्स कांपते हैं तो सुनीता ने जवाब दिया, "कांपते-कांपते गायब भी हो जाते हैं।" एक मौके पर कृष्णा ने कहा, "ये वो सुनामी हैं, जिन्होंने बड़े सुपरस्टार्स की खटिया सरका दी।" इस पर सुनीता बोलीं, "खटिया इतनी सरका दी कि पता नहीं कहां चला गया।"

Advertisement