सुनीता को गोविंदा संग फिर एक होने पर भरोसा, बोलीं- हमें कोई अलग नहीं कर सकता
क्या है खबर?
गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता इन दिनों लगातार चर्चा में है। उनकी शादी में अनबन की खबरों के साथ अभिनेता का नाम कोमल रानी स्वर्णकार से भी जोड़ा जा रहा है। इस बीच सुनीता ने गोविंदा के साथ दिवाली मनाने की पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि गोविंदा इस खास मौके पर उनके लिए कौन-कौन से तोहफे लाते थे। साथ ही, सुनीता ने भरोसा जताया कि दोनों जल्द फिर एक हो जाएंगे।
याद
सुनीता ने पुराने दिनों को किया याद
सुनीता ने कहा, "पहले गोविंदा मेरे लिए सोना खरीदते थे और तोहफे देते थे। उनसे मिले शगुन के पैसों से हम खरीदारी करने जाते थे। कभी-कभी वह मुझे और टीना को गहने खरीदने के लिए ले जाते थे। वह दिन जल्द ही फिर से आएंगे।"
सुनीता ने यह भी याद किया कि कैसे गोविंदा उन्हें घर की लक्ष्मी कहकर बुलाते थे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी, क्योंकि गोविंदा उनके बचपन के प्यार हैं।
बात
सुनीता ने अपने बचाव में कही यह बात
सुनीता ने इसके अलावा, गोविंदा की उस आपत्ति का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने सुनीता के अपशब्दों के इस्तेमाल पर सवाल उठाया था।
सुनीता ने अपना बचाव करते हुए कहा, "मुझे गोविंदा के सामने बहुत शिष्ट या नपे-तुले शब्दों में बात करने की जरूरत महसूस नहीं होती है।"
इसके बाद उन्होंने अपने खुशहाल परिवार को फिर से एक साथ देखने की उम्मीद जताते हुए कहा, "बिल्कुल, हम फिर साथ होंगे, क्यों नहीं होंगे?"
बातचीत
"इस जन्म में हमें कोई अलग नहीं कर सकता"- सुनीता
सुनीता ने आगे कहा, "अभी समय हमारे पक्ष में नहीं है और आप समय से लड़ नहीं सकते। यह 40 साल पुरानी शादी है, यह क्यों नहीं टिकेगी? कोई बात नहीं, वह वही कर रहे हैं जो उन्हें पसंद है। इस जन्म में कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता। बाकी सब मैंने ईश्वर पर छोड़ दिया है। ईश्वर के अलावा, मैं किसी और से कुछ नहीं मांगती, जो उनके और मेरे लिए सही होगा ईश्वर हमें वही देंगे।"
जानकारी
गोविंदा और सुनीता 2 बच्चों के हैं माता-पिता
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच अनबन तब शुरू हुई, जब गोविंदा की 'रूपा' की सह-अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ रिश्ते की अफवाहें उड़ीं। 1987 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े के 2 बच्चे हैं, जिनका नाम टीना और यशवर्धन है।