Loading...
सुनील शेट्टी ने इन फिल्मों को कहा था 'ना', बाद में दूसरे सितारों ने मचाया धमाल
सुनील शेट्टी ने ठुकराए करोड़ों के ये ऑफर

सुनील शेट्टी ने इन फिल्मों को कहा था 'ना', बाद में दूसरे सितारों ने मचाया धमाल

Aug 11, 2026
12:04 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने करीब 3 दशक लंबे करियर में एक्शन से लेकर कॉमेडी और रोमांस जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। हालांकि, अपने करियर के दौरान सुनील ने कई बड़ी और चर्चित फिल्मों के प्रस्ताव भी ठुकराए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनका हिस्सा बनने के लिए उन्होंने किसी वजह से इनकार कर दिया था।

#1 & #2

'वेलकम बैक' और 'एक्शन जैक्सन'

कॉमेडी फिल्म 'वेलकम बैक' के निर्माता इस फिल्म में सुनील को हनी की भूमिका में देखना चाहते थे। हालांकि, सुनील ने इसमें काम करने से साफ मना कर दिया। ऐसे में शाइनी आहूजा को इसमें लिया गया।

अजय देवगन की फिल्म 'एक्शन जैक्सन' में सुनल को विलेन का किरदार ऑफर हुआ था, लेकिन सुनील नकारात्मक भूमिका नहीं करना चाहते थे। इस वजह से उन्होंने साफ इनकार कर दिया। ऐसे में इसे तमिल अभिनेता अनादराज ने किया था।

#3 & #4

'भागम भाग' और 'सिंह इज किंग'

कॉमेडी फिल्म 'भागम भाग' का प्रस्ताव सबसे पहले सुनील को ही दिया गया था, लेकिन उन्हें लगा कि ये फिल्म गोविंदा की वापसी के लिए अच्छी फिल्म रहेगी। ऐसे में उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया।

अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज किंग' में सुनील को एक विलेन की भूमिका ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। ऐसे में फिर ये किरदार सोनू सूद की झोली में आकर गिरा।

ADVERTISEMENT

#5 & #6

'ऐलान' और 'लाल बादशाह'

'लाल बादशाह' के निर्माताओं ने ठाकुर दयाल सिंह की भूमिका के लिए सबसे पहले सुनील से संपर्क किया था, लेकिन जब उन्होंने इसे इनकार कर दिया, तब अमरीश पुरी ने इस भूमिका को निभाया था।

एक्शन थ्रिलर 'ऐलान' के निर्माता सुनील को फिल्म में लेना चाहते थे, लेकिन सुनील ने इसमें काम करने से साफ मना कर दिया। ऐसे में बद में इस फिल्म में अक्षय कुमार को लिया गया।

ADVERTISEMENT