रणवीर सिंह के बचाव में उतरे सुनील शेट्टी, पूछा- तुम होते कौन हो बैन करने वाले?
क्या है खबर?
फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' को लेकर सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच अब दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी, रणवीर सिंह के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने रणवीर सिंह को ट्रोल करने वालों और फिल्म को बैन करने की मांग करने वालों को आड़े हाथों लिया। ट्रोलर्स पर तीखा हमला बोलते हुए सुनील ने दो टूक शब्दों में पूछा कि आखिर किसी फिल्म या कलाकार को बैन करने वाले तुम होते कौन हो?
दो टूक
"कोई किसी एक्टर को बैन नहीं कर सकता"
टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में सुनील बोले, "कोई भी किसी अभिनेता को बैन नहीं कर सकता, कोई भी कला पर प्रतिबंध नहीं लगा सकता है। किसी के पास भी ऐसा करने का अधिकार नहीं है। अगर ऐसा कोई मामला सामने आता भी है तो सुप्रीम कोर्ट इस मामले को एक सेकंड में उठा कर बाहर फेंक देगा।" सुनील का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
कुूकु
"इस बच्चे ने इंडस्ट्री को 3,500 करोड़ कमा कर दिए- सुनील
सुनील ने आगे कहा, "फरहान अख्तर बहुत समझदार हैं और रणवीर भी। ईमानदारी से कहूं तो जितना मैं फरहान और रणवीर को जानता हूं, मुझे लगता है कि जब ये दोनों साथ बैठेंगे तो पर्दे पर जादू बिखेर देंगे। बैन करने वाले आप होते कौन हैं? समझने की कोशिश कीजिए कि इस बच्चे ने तो इंडस्ट्री को 3,500 करोड़ रुपये कमा कर दिए हैं। आप इसे बैन क्यों करना चाहेंगे?"
भविष्य
अधर में लटकी 'डाॅन 3'
बता दें कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा रणवीर के खिलाफ जारी असहयोग निर्देश के बाद विवाद बढ़ा और सोशल मीडिया पर कई फैंस अभिनेता के समर्थन में उतर आए। बाद में रणवीर की कानूनी टीम के विरोध और IMPPA की मध्यस्थता के बाद जून की शुरुआत में FWICE ने अपना आदेश वापस ले लिया। इसके बावजूद फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' का काम अब भी ठप पड़ा है।