Loading...
'लव एंड वॉर' में सुनिधि चौहान लगाएंगी अपनी आवाज का तड़का, भंसाली की बड़ी तैयारी
'लव एंड वॉर' को लेकर आया बड़ा अपडेट

'लव एंड वॉर' में सुनिधि चौहान लगाएंगी अपनी आवाज का तड़का, भंसाली की बड़ी तैयारी

Nov 23, 2026
12:50 pm

क्या है खबर?

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' दर्शकों का खूब ध्यान खींच रही है। युद्ध-ड्रामा पर आधारित फिल्म में आलिया भट्‌ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। हाल ही में सभी के पहले पोस्टर जारी हुए थे। ताजा अपडेट है कि सुनिधि चौहान ने फिल्म के लिए एक बोल्ड गाना गाया है। इसका शीर्षक 'लव मी लाइक ए डॉग' रखा गया है जो फिल्म के एल्बम में शामिल सबसे जरूरी गानों में से एक होगा।

रिकॉर्डिंग

सुनिधि ने फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया गाना

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, सुनिधि ने कुछ दिन पहले ही गाने की रिकॉर्डिंग पूरी कर ली थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाने को फिल्म के किस दृश्य या किरदार पर फिल्माया गया है।

हाल ही में यह खबरें भी आई थीं कि भंसाली फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने से पहले एक गाना रिलीज करेंगे।

यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या यह वही गाना होगा, जाे प्रमोशनल कैंपेन के हिस्से के तौर पर आएगा।

रिलीज

अगले साल सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

भंसाली प्रोडक्शन द्वारा निर्मित, 'लव एंड वॉर' को भंसाली ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है।

इसमें आलिया और रणबीर दूसरी बार एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। दोनों की साथ में पहली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' थी जो 2022 में आई थी।

इन दोनों के अलावा, फिल्म में विक्की भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे जो 'राजी' (2018) में आलिया संग काम कर चुके हैं। यह 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ADVERTISEMENT